अख्तर के हाथों उस दिन टूट जाती डिविलियर्स की टांग, एक दूसरे की मान-बढ़ाई में खुली बात
नई दिल्ली, 29 अप्रैल: अपने करियर के चरम पर शोएब अख्तर निश्चित तौर पर दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज थे और उन्होंने 161kph की रफ्तार भी रिकॉर्ड की है जो अब तक फेंकी गई सबसे तेज गेंद हैं। यह गेंद न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मुकाबले में साल 2002 में दर्ज की गई थी। बुधवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी उस पल की 20वीं सालगिरह को याद किया जब शोएब ने 160kph का बैरियर तोड़ा था। उन्होंने उस पल को याद करने के लिए शोएब अख्तर की एक बाउंसर गेंद को दिखाया जो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन को फेंकी थी।

शोएब अख्तर कितने खूंखार और तूफानी गेंदबाज थे
वॉटसन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर रिएक्ट करते हुए कहा, मेरा 21वां बर्थडे मनाने के लिए ये गजब का दिन था। शोएब अख्तर कितने खूंखार और तूफानी गेंदबाज थे।
इसके साथ ही एबी डिविलियर्स भी बोल पड़े। उनको दुनिया के सबसे महान बल्लेबाजों में एक गिना जाता है। एबी ने कहा कि उनको अभी भी शोएब अख्तर का सामना करने के बुरे सपने आते हैं।

एबी डिविलियर्स ने वह मैच याद किया
इस पर रिएक्ट करते हुए शोएब अख्तर ने कहा, रहने दो एबी, आपने खुद कई गेंदबाजों को आपका सामना करने के बुरे सपने दिए हैं। आपके साथ बात करना हमेशा अच्छा लगता है।
इसके जवाब में एबी डिविलियर्स ने वह मैच याद किया जब अख्तर ने लगभग उनके पैर को तोड़ दिया था। डिविलियर्स कहते हैं कि आपने मेरी शुरुआती 20 में लगभग मेरे पैर को तोड़ दिया था। यह सुपर स्पोर्ट पार्क की बात है और उसके बाद मैंने तय किया कि आपको छक्के के लिए भेजूंगा। उसी मिनट मुझे पता लग गया था कि यह बड़ी गलती थी।

अख्तर दुनिया के सबसे भयानक तेज गेंदबाज थे
इसमें कोई शक नहीं शोएब अख्तर दुनिया के सबसे भयानक तेज गेंदबाज थे। लेकिन वे हमेशा फिटनेस और अनुशासन से जूझते रहे और टीम के अंदर-बाहर होते रहे। अख्तर का प्रदर्शन इससे बहुत ज्यादा प्रभावित हुआ। अगर वे लगातार खेल पाते तो उनके आंकड़े शायद किसी भी गेंदबाज द्वारा हासिल करने असंभव थे लेकिन फिर भी अपने संन्यास तक वे ठीक-ठाक आंकड़ों को हासिल करने में कामयाब रहे।
शोएब ने एक वीडियो भी शेयर किया-
शोएब ने टेस्ट मैच में 178 विकेट लिए, वनडे में 247 विकेट लिए। शोएब अख्तर ने एक वीडियो भी शेयर की जिसमें वे काफी थके हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक बाउंसर गेंद दिखाई है जो एबी डिविलियर्स को फेंकी गई थी। बल्लेबाज ने इस पर छक्का मारने का प्रयास किया था लेकिन यह उनके बल्ले से लगकर विकेट में जा घुसी थी। यह शोएब अख्तर द्वारा चतुराई के साथ फेंकी गई एक स्लो बाउंसर थी जिसको एबी भांप नहीं पाए थे।












Click it and Unblock the Notifications