पाकिस्तान की पाटा विकेट पर फूटा आकिब जावेद का गुस्सा, बोले- भारत से ही क्यूरेटर ढूंढ लो

नई दिल्ली, 17 मार्च: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर आकिब जावेद पीसीबी से खुश नहीं है क्योंकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के साथ चल रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में बेहद ही पाटा विकेट बनाया है। इन विकेटों पर गेंदबाज विकेट लेने के लिए तरसते हुए नजर आए और बल्लेबाज जमकर रन कूटते रहे। इसका नतीजा यह हुआ कि पहला टेस्ट मैच बेहद ही निरस्त ड्रा के तौर पर समाप्त हुआ था जबकि दूसरा टेस्ट मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की बहुत जुझारू गेंदबाजी के दम पर थोड़ा बहुत रोमांच पैदा कर सका लेकिन यह भी मैच भी ड्रा ही समाप्त हुआ।

बहुत ही घटिया पिचें-

बहुत ही घटिया पिचें-

आईसीसी ने पहले टेस्ट में इस्तेमाल की गई पिच को औसत से भी नीचे की रेटिंग दी है तो दूसरी और कराची की पिच ऐसी थी जो अधिक नहीं टूटी और जिस पर पाकिस्तान ने 171.4 ओवर में बल्लेबाजी करते हुए मैच को ड्रा करा लिया। जावेद को लगता है कि पाकिस्तान के क्यूरेटरों को भारतीय पिच क्यूरेटरों से सीखने की जरूरत है और वे चाहते हैं कि पीसीबी इस मामले में कोई कदम उठाए। मौजूदा सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को घटिया पिचें देने के चलते पीसीबी की भी काफी आलोचना हुई है। हालांकि पाकिस्तान इससे पहले भारत के साथ भी ऐसा कर चुका है। तब भी तीन मैचों की सीरीज थी और शुरुआत के दो मुकाबले इतनी पाटा विकेट पर खेले गए थे कि नतीजा निकलना संभव नहीं था लेकिन तीसरे मैच में एक तेज विकेट मिला जहां पर इरफान पठान ने टेस्ट हैट्रिक भी हासिल की थी लेकिन भारत वह मैच हार गया था।

भारत से क्यूरेटर लाने की सलाह दी-

भारत से क्यूरेटर लाने की सलाह दी-

आकिब जावेद ने कहा कि पिच इस तरह से तैयार होनी चाहिए कि पाकिस्तानी स्पिनरों को भारत की तरह अपनी घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिले। आकिब जावेद ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि हम कहीं और क्यों जाएं? मैं कहूंगा कि मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई वगैरा के पिच क्यूरेटर जैसी पिचें तैयार करते हैं, आपको भी ऐसे क्यूरेटर को ढूंढना चाहिए जहां पर भारतीय स्पिनर पूरी तरह से अपना प्रभुत्व हासिल करते हैं। मैं अभी भी हैरत में हूं कि पाकिस्तान ने इस तरह की टर्निंग विकेट अभी तक तैयार नहीं की है जो हमारे स्पिनरों को मदद दे सके।

फाइनल टेस्ट में कैसी होगी पिच-

फाइनल टेस्ट में कैसी होगी पिच-

इसी बीच यह माना जा रहा है कि पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड आईसीसी अकादमी के हेड क्यूरेटर टॉबी ल्यूम्सडेन के साथ बातचीत कर रहा है और उनसे मदद की उम्मीद कर रहा है ताकि फाइनल टेस्ट मैच में एक अच्छी पिच देखने को मिले जो लाहौर में खेला जाना है। इसके अलावा पीसीबी के एक विश्वसनीय सूत्र ने यह भी कहा है कि क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रमीज राजा आने वाले भविष्य में पाकिस्तान में पिचों की हालत को सुधारने पर फोकस कर रहे हैं। न्यूज 18 के अनुसार सूत्र कहता है कि रमीज रजा भी पिचों को तैयार करने और उनको सुधारने की प्रक्रिया में बदलाव चाहते हैं और आईसीसी के हेड क्यूरेटर को भी स्थानीय क्यूरेटर की मदद करने के लिए देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+