Aamir Khan ने Rohit Sharma को दी खुली चुनौती, क्रिकेटरों और कलाकारों ने उड़ाया एक दूसरे का मजाक!

Rohit Sharma vs Aamir Khan: 'जो जीता वो सिकंदर, जो हारा वो बंदर', रोहित शर्मा और आमिर खान के बीच ये क्या पंगा हो गया! यहां वीडियो देखिए।

Aamir Khan and rohit sharma

बॉलीवुड और क्रिकेट एक दूसरे के क्षेत्रों को इतना प्रभावित करते हैं कि दोनों में कोई एक दूसरे से पंगा नहीं लेना चाहता। कई क्रिकेटरों की पत्नियां बॉलीवुड से ताल्लुक रखती हैं और बॉलीवुड में क्रिकेटरों और क्रिकेट की लोकप्रियता को भुनाने का काम काफी पहले से हो रहा है। आईपीएल के बढ़ते हुए चलन ने क्रिकेट को और ग्लैमराइज किया है। क्रिकेट के बढ़ते बाजार को भुनाने के लिए विज्ञापन की दुनिया हमेशा सक्रिय रही है और नई दिलचस्प विज्ञापन लेकर आती रही है।

फिर सामने आए 'थ्री इडियट्स'

फिर सामने आए 'थ्री इडियट्स'

ऐसे ही ड्रीम 11 के एक प्रमोशनल वीडियो में बड़ी ही मजेदार चीजें सामने आई है जहां क्रिकेट और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता एक दूसरे से टकराते हुए देखे गए। यहां सीधे तौर पर आमिर खान और रोहित शर्मा के बीच में टक्कर देखी गई जहां रोहित ने कह दिया कि 2 साल में एक हिट देने से कोई 'हिटमैन' नहीं बन जाता। जैसे ही यह वीडियो शुरू होता है तो आप बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में एक 'थ्री इडियट्स' के तीनों अभिनेताओं को सामने देखते हैं जिसमें आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी हैं।

(Photo- Instagram/Screengrab)

क्रिकेटरों की जर्सी पहनकर उनका मजाक उड़ाया

क्रिकेटरों की जर्सी पहनकर उनका मजाक उड़ाया

तीनों एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं और क्रिकेटरों की जर्सी पहनकर उनका मजाक उड़ा रहे हैं। यहां फिल्मी सितारों को दिक्कत है क्रिकेटरों को एक्टिंग की फील्ड में क्यों घुसाया जा रहा है। ये क्रिकेटर फिल्मी कलाकारों का ही काम करने लगे हैं तो क्यों ना हम लोग क्रिकेट का कामकाज संभालें। वहीं दूसरी तरफ भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य इस बात पर कलाकारों का मजाक उड़ाते दिखे। इस दौरान आपको रोहित शर्मा के अलावा जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन जैसे दिग्गज भी देखने को मिलेंगे।

2 साल में एक हिट फिल्म देकर कोई 'हिटमैन' नहीं बन जाता

2 साल में एक हिट फिल्म देकर कोई 'हिटमैन' नहीं बन जाता

आमिर खान ने क्रिकेट को लेकर एक फिल्म बनाई थी जिसका नाम था- लगान। इस पर रोहित शर्मा कहते हैं कि ऐसी फिल्में बनाने से आप क्रिकेटर नहीं बन जाते। आमिर खान के बारे में शरमन कहते हैं कि उन्होंने 300 करोड़ कमाने वाली फिल्में दी है और ये लोग एक्टिंग क्रिकेटरों से करा रहे हैं। इस पर जसप्रीत बुमराह कहते हैं कि 300 छोड़ों, मैदान पर 150 की डिलीवरी ही खेलकर दिखा दो! लेकिन एक्टर भी मानने के लिए तैयार नहीं थे तो वहीं आर माधवन कहते हैं कि असली हिटमैन तो आमिर हैं जिन्होंने इतनी हिट फिल्में दी है। इस पर रोहित कहते हैं 2 साल में एक हिट फिल्म देकर कोई 'हिटमैन' नहीं बन जाता। इस दौरान हार्दिक पांड्या का रिएक्शन बड़ा ही जबरदस्त था जो कहते हैं एक बाउंसर आएगा तो सीधे जमीन पर आ जाओगे।

जो जीता वो सिकंदर, जो हारा वो बंदर

पर कलाकारों ने भी हार नहीं मानी और क्रिकेटरों को मैदान में उतरने की खुली चुनौती देते हुए कहा- जो जीता वो सिकंदर, जो हारा वो बंदर! रोहित ने तुरंत चुनौती को स्वीकार कर लिया। इन तीनों ही कलाकारों को एक साथ देख कर वीडियो में लोगों के बीच यह सुगबुगाहट भी दिखाई गई है कि कहीं 3-इडियट्स का सीक्वल तो नहीं आ रहा है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है पर इतना जरूर है कि यह तीनों कहीं ना कहीं ग्राउंड पर क्रिकेट खेलने के लिए अगर उतरते हैं तो लोगों में इनको देखने का उत्साह जरूर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+