'कुछ तो गड़बड़ है...', भारतीय टीम में उमेश यादव की एंट्री पर दिग्गज ने उठाए सवाल

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले भारतीय टीम अपने खिलाड़ियों के चयन को लेकर काफी कंफ्यूज दिखाई दे रही है। 3 साल बाद उमेश यादव की टी-20 टीम में वापसी ने चयनकर्ताओं पर कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं।

नई दिल्ली, 18 सितंबर। टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले भारतीय टीम अपने खिलाड़ियों के चयन को लेकर काफी कंफ्यूज दिखाई दे रही है। 3 साल बाद उमेश यादव की टी-20 टीम में वापसी ने चयनकर्ताओं पर कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए तेज गेंदबाज उमेश यादव को शामिल किया गया है। लेकिन उमेश के चयन से क्रिकेट फैंस लेकर कुछ पूर्व खिलाड़ी नाखुश हैं।

मोहम्मद शमी की जगह मिला है मौका

मोहम्मद शमी की जगह मिला है मौका

उमेश यादव को अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की जगह टीम में शामिल किया गया है। उमेश यादव 3 साल से अधि समय बाद इस फॉर्मेट में वापसी कर रहे हैं। ऐसे में उनके लिए फटाफट क्रिकेट में खुद को साबित करना आसान नहीं होगा। साल 2019 में आखिरी बार विशाखापट्टनम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही उमेश यादव ने अपना आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला था।

आकाश चोपड़ा ने चयनकर्ताओं पर उठाए सवाल

आकाश चोपड़ा ने चयनकर्ताओं पर उठाए सवाल

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और मौजूदा समय के कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने उमेश यादव के चयन पर हैरानी जताई है उन्होंने उमेश यादव और मोहम्मद शमी को लेकर एक ट्वीट भी किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि पिछले वर्ल्ड कप के बाद से भारत ने काफी टी-20 मुकाबले खेले, लेकिन मोहम्मद शमी और उमेश यादव को किसी भी मैच में खेलने का मौका नहीं दिया गया।

प्लान का हिस्सा नहीं थे ये दोनों खिलाड़ी

प्लान का हिस्सा नहीं थे ये दोनों खिलाड़ी

आकाश चोपड़ा ने लिखा कि इससे साफ पता चलता है कि मोहम्मद शमी और उमेश यादव भारत के फ्यूजर टी-20 टीम का हिस्सा नहीं थे। लेकिन अब वर्ल्ड कप को शुरू होने में चार सप्ताह से भी कम का समय बचा है तो दोनों को टीम में शामिल किया गया है। इससे पता चलता है कि टीम मैनजमेंट की प्लानिंग में कोई बड़ी चूक जरूर हुई है। इसलिए अंतिम समय में वह बिल्कुल ही अलग-अलग तरह के प्रयोग कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज के लिए ऐसी है टीम

ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज के लिए ऐसी है टीम

भारत की टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+