आकाश चोपड़ा ने चुने 3 खिलाड़ी, जो टेस्ट कप्तान बनने की रेस में हैं शामिल

chopra

नई दिल्ली। विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 1-2 से गंवाने के बाद भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया। भारतीय टीम अब श्रीलंका के खिलाफ फरवरी में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए नए कप्तान की घोषणा भी फरवरी के शुरूआत में की जा सकती है। या फिर टीम चुनते समय की जाने की संभावना है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि काैन नया टेस्ट कप्तान बनेगा। कई पूर्व दिग्गज अपनी राय रख रहे हैं। इस बीच क्रिकेटर से कमेंटेटर बने आकाश चोपड़ा ने अपने विचार रखते हुए तीन नाम बताए जिनमें से कोई एक कप्तान बन सकता है।

यह भी पढ़ें- BCCI ने दिया था खास ऑफर, लेकिन फिर भी नहीं माने कोहली, हुआ खुलासा

रोहित अच्छे विकल्प, लेकिन फिटने है मुद्दा

रोहित अच्छे विकल्प, लेकिन फिटने है मुद्दा

चोपड़ा ने कहा कि रोहित शर्मा कोहली की जगह लेने के लिए सबसे स्पष्ट विकल्प लग सकते हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि शर्मा की फिटनेस को लेकर कुछ समस्याएं हैं क्योंकि 'हिटमैन' एक साल से अधिक समय से हैमस्ट्रिंग की समस्या से पीड़ित है। आकाश चोपड़ा को अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "रोहित शर्मा सबसे स्पष्ट विकल्प लगते हैं क्योंकि वह इस समय वनडे और टी20आई फाॅर्मेट की भी कप्तान हैं और पिछले एक साल के टेस्ट में उनके लिए शानदार घड़ी रही। लेकिन उनकी फिटनेस को लेकर गंभीर सवाल हैं क्योंकि हैमस्ट्रिंग की चोट उन्हें 2020 से परेशान कर रही है। वह कप्तान बनने के लिए ठीक हैं, लेकिन क्या वह फिट रह पाएंगे?''

राहुल को इसलिए बताया दावेदार

राहुल को इसलिए बताया दावेदार

आकाश चोपड़ा ने दो अन्य खिलाड़ियों का भी नाम लिया जो कप्तानी संभाल सकते हैं। चोपड़ा को लगता है कि केएल राहुल एक आदर्श उम्मीदवार हैं क्योंकि हाल के दिनों में टेस्ट मैच क्रिकेट में उनका कद बढ़ा है। चोपड़ा ने कहा, "केएल राहुल भी एक रेस में नजर आते हैं। पिछले एक साल में टेस्ट क्रिकेट में उनका कद बढ़ा है। लेकिन ये भी सच है कि उनका खेल अगस्त के बासे ही निखरा है। उन्हें बताैर ओपनर आजमाया गया, तब से उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा। लेकिन क्या वह आपके कप्तान के रूप में सामने आते हैं? यह देखना बाकी है।"

पंत को भी बताया सही विकल्प

पंत को भी बताया सही विकल्प

चोपड़ा को लगता है कि अन्य खिलाड़ी जिन्हें टेस्ट कप्तान बनाया जा सकता है, वह हैं ऋषभ पंत। चोपड़ा ने कहा कि पंत का प्लेइंग इलेवन में आना निश्चित है, लेकिन यह कहकर निष्कर्ष निकाला कि पंत की कप्तानी क्षमता का पूरी तरह से आंकलन अऊी नहीं किया गया है। चोपड़ा ने कहा, ''क्या हम ऋषभ पंत को कप्तान बना सकते हैं? सनी भाई (सुनील गावस्कर) ने उन्हें टेस्ट कप्तान बनाने के लिए बात कही है। उनका बताया विकल्प बुरा नहीं है लेकिन कई बार ऋषभ पंत का प्रदर्शन बहुत नीचे चलाता जाता है। वह अभी युवा है और टेस्ट टीम में उसकी जगह पक्की है लेकिन क्या वह आपका लीडर है? उनकी कप्तानी में कितना दम है, इसका अभी तक आंकलन नहीं किया गया है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+