'संजू सैमसन के फैंस नहीं समझते ये बात', पूर्व क्रिकेटर ने कहा- प्लेइंग 11 में नहीं है कोई जगह

Sanju Samson: संजू सैमसन सफेद गेंद क्रिकेट में पहले ही ईशान किशन से पिछड़ते जा रहे थे। टेस्ट क्रिकेट में वे पंत की गैरमौजूदगी के बावजूद टीम से बहुत दूर हैं। पूर्व क्रिकेटर का मानना है कि फैंस को कुछ बातें समझनी चाहिए।

 Sanju Samson

संजू सैमसन (Sanju Samson) एक ऐसे क्रिकेटर हैं जिनकी भारत में फैन फॉलोइंग जितनी ज्यादा है उनको मिलने वाले अवसर उतने ही कम। टेस्ट क्रिकेट में उनसे आगे ईशान किशन और श्रीकर भरत जैसे खिलाड़ी हैं जो फैंस के लिए बहुत बड़े क्रिकेटर नहीं है लेकिन सैमसन से आगे निकल रहे हैं। संजू घरेलू सर्किट में चैंपियन खिलाड़ी रह चुके हैं। अपनी राज्य की टीम का नेतृत्व करने से लेकर राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करके उनमें लीडरशिप के गुण भी हैं। एक बेहद प्रतिभाशाली क्रिकेटर होने के बावजूद, उन्हें या तो मौके कम मिले और जब मौके दिए गए हैं, उन्हें देखते हुए वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी उतनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं।

 Sanju Samson

संजू ने 11 वनडे और 17 T20I खेले हैं। सफेद गेंद क्रिकेट में ऋषभ पंत और ईशान किशन उनसे अब बहुत आगे हैं। पंत तो खैर सबसे ही आगे थे लेकिन चोट के बाद देखना होगा कि वे पहले जैसे खिलाड़ी रह जाएंगे या नहीं। ये भी एक सच है कि संजू ने अपने अवसरों का पूरी तरह से उपयोग नहीं किया है लेकिन ऐसा तो केएल राहुल ने भी नहीं किया। कोहली को लगातार विफलता के बावजूद मौके मिले पर ये लोग एक बार स्थापित हो चुके थे। सैमसन के साथ दिक्कत यही रही कि वे मिले मौकों को उस तरह से नहीं भुना पाए कि उनको प्लेइंग 11 में स्थापित खिलाड़ी माना जाए।

 Sanju Samson

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा भी ऐसा ही मानते हैं कि संजू ने मौके नहीं भुनाए। चोपड़ा ने यूट्यूब पर कहा, "संजू की एक कल्ट फॉलोइंग है। जब वह अच्छा खेलता है तो बल्लेबाजी को आसान बनाता है। वह आंखों को भाता है और अपनी टीम को रणजी फाइनल और आईपीएल फाइनल तक ले गया। उसे भारत के लिए कुछ मौके मिले लेकिन उनका फायदा नहीं उठा सका। और यह एक ऐसी सच्चाई है जिसे फैंस समझ नहीं पाते हैं। संजू को पता है कि उन्हें मौजूदा सेट-अप में सीमित अवसर मिलने वाले हैं।"

चोपड़ा आगे कहते हैं, "प्लेइंग 11 में कोई जगह नहीं है। ईशान किशन ने दोहरा शतक बनाया और फिर भी अगले कुछ मैचों के लिए बेंच पर रहे। कोई जगह नहीं है। इसलिए जब मौका आए, तो बस उसे पकड़ लो। यदि आप इसे किसी भी कारण से जाया कर देते हैं, तो आप पछताते हैं।"

चोपड़ा कहते हैं फैंस मानते हैं जब भारत हारता है तो संजू सैमसन को खिलाना चाहिए था। टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में संजू को खिलाना था। लेकिन उनकी बल्लेबाजी से कोई खास फर्क नहीं पड़ता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+