6-7 या पूरे 10 ओवर? आकाश चोपड़ा ने बताया, वनडे वर्ल्ड कप में क्या होगा हार्दिक पांड्या की बॉलिंग का रोल
IND vs WI 1st ODI: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वनडे वर्ल्ड कप की सही तैयारियों का आगाज वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से होने जा रहा है। 27 जुलाई से शुरू होने वाली इस सीरीज से पहले टीम इंडिया के पास टेस्ट सीरीज जीतने का आत्मविश्वास मौजूद है।
अब शाई होप की विंडीज को भारत के सामने नई चुनौती पेश करनी होगी, अगर वे ऐसा करने में नाकाम रहे तो ये सीरीज भी एकतरफा साबित होगी।

बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में होने जा रहे इस मुकाबले से पहले जियो सिनेमा पर क्रिकेट एक्सपर्ट की भूमिका निभा रहे भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा समेत अभिनव मुकुंद और सबा करीम करीम ने मौजूद टीम में हार्दिक पांड्या के रोल पर बात की है।
अभिनव मुकुंद का मानना है कि अगर हार्दिक पांड्या से आप पांच से 6 ओवर भी गेंदबाजी करा लेते हैं, तो भी काफी होगा। यह जरूरत नहीं है कि वे 10 ओवर ही बोलिंग करें। अभिनव कहते हैं, "हमारे पास पहले से ही पांच गेंदबाज तैयार हैं। अगर जडेजा और हार्दिक खेल रहे हैं तो यह दो विशुद्ध ऑलराउंडर है। हमें हार्दिक पांड्या को फ्रंट लाइन गेंदबाज के तौर पर नहीं सोचना चाहिए, जो 10 और गेंदबाजी करके देगा।"
आकाश चोपड़ा भी इस बात से इत्तेफाक जताते हुए कहते हैं, "मैं भी हार्दिक को 5-6 ओवर गेंदबाजी करके देने वाले खिलाड़ी के तौर पर देख रहा हूं। हम यह भी देखेंगे कि वह तीन मैचों की इस सीरीज में गेंदबाजी करते हैं तो रोहित उन्हें बोलिंग की कितनी जिम्मेदारियां देते हैं।"
एक और एक्सपर्ट सबा करीम कहते हैं, "अगर हार्दिक 5 से 6 ओवर के अंबाजी करते हैं तो भारतीय टीम के लिए काफी फायदा होगा। क्योंकि हार्दिक की उपस्थिति से टीम में अच्छा बैलेंस आता है। वे बैट से बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं जो नंबर 5-6 पर बढ़िया बैटिंग करते हैं। वह बहुत तेजी से रन बनाकर भी दे सकते हैं, साथ ही आपको तेज गति से गेंदबाजी करते हुए चार से पांच डालकर दे सकते हैं, जो भारतीय क्रिकेट टीम की सफलता के लिए बहुत अहम होने वाला है।"
ये भी पढ़ें- World Cup 2023: वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड को मिली बड़ी खुशखबरी, जोफ्रा आर्चर की एंट्री से टीम हुई मजबूत!
बता दे हार्दिक पीठ की तकलीफ से उभरने के बाद सिर्फ सफेद गेंद क्रिकेट पर ही फोकस करते हैं। हार्दिक को टी20 में कोई दिक्कत नहीं होती है, लेकिन वनडे मैचों में लगातार 10 ओवर फेंकना अभी भी एक चुनौती हो सकती है। हालांकि टीम इंडिया ने उनकी बॉलिंग पर लगातार भरोसा जताया है।












Click it and Unblock the Notifications