World Cup 2023: वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड को मिली बड़ी खुशखबरी, जोफ्रा आर्चर की एंट्री से टीम हुई मजबूत!
Jofra Archer Set for World Cup 2023 Return: इंग्लैंड की टीम ने पिछली बार वनडे वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया था। न्यूजीलैंड को फाइनल में रोमांचक अंदाज में हराने के बाद इंग्लैंड की टीम ने वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। अब इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए भी इंग्लैंड को फेवरेट माना जा रहा है। इंग्लैंड की टीम में कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं।
जोफ्रा आर्चर की होगी वापसी: वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड की टीम को बड़ी खुशखबरी मिल रही है। इंग्लैंड के पूर्व असिस्टेंट कोच पॉल फारब्रेस ने कहा है कि जोफ्रा आर्चर अब पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और इंग्लैंड की तरफ से वर्ल्ड कप में वह हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। जोफ्रा आर्चर की वापसी से इंग्लैंड की टीम की तेज गेंदबाजी को मजबूती मिलेगी।

बांग्लादेश के खिलाफ खेला था आखिरी मैच: जोफ्रा आर्चर ने अपना पिछला मुकाबला इंग्लैंड के लिए 6 मार्च 2023 को बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। लेकिन इस मुकाबले के दौरान भी वह चोट से परेशान ही नजर आ रहे थे। साल 2023 की शुरुआत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए एक मुकाबले में उन्हें कोहनी में चोट लग गई थी। जिसके बाद से वह मैदान से बाहर ही रहे थे। बीच में उन्होंने वापसी करने की कोशिश की, लेकिन वह ऐसा करने में सफल नहीं हो सके।
IPL को भी बीच में ही छोड़ा: मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर को भारी भरकम रकम देकर अपने साथ जोड़ा था। लेकिन साल 2022 में वह चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर रहे थे। जबकि इस साल भी वह कुछ ही मुकाबलों में मुंबई की तरफ से खेलते नजर आए। इस दौरान भी वह संघर्ष में नजर आए। ऐसे में अब जोफ्रा आर्चर इंग्लैंड की टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं।
पिछले वर्ल्ड कप में किया था धमाल: साल 2019 वर्ल्ड कप के दौरान इंग्लैंड को खिताब दिलाने में जोफ्रा आर्चर का अहम रोल रहा था। आर्चर ने टूर्नामेंट में इंग्लैंड के लिए 11 मैचों में 20 विकेट झटके थे। वह इंग्लैंड के लिए अब तक 21 वनडे मैचों में 42 विकेट झटक चुके हैं। जोफ्रा आर्चर इस वर्ल्ड कप भी अपनी गेंदबाजी से विरोधी खेमों के बल्लेबाजों को परेशान करना चाहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications