आकाश चोपड़ा ने रवींद्र जडेजा को बताया दुनिया का बेस्ट ऑलराउंडर, क्षमता से निचले क्रम पर करते हैं बैटिंग!

रवींद्र जडेजा ने गेंदबाजी में पांच विकेट लेने के बाद बल्लेबाजी में भी मुश्किल हालातों में खेली 70 रनों की पारी। आकाश चोपड़ा ने बताया दुनिया का बेस्ट क्रिकेट ऑलराउंडर

jadeja

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुश्किल पिच पर नागपुर में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए रवींद्र जडेजा की बहुत तारीफें हो रही हैं। उनको बेन स्टोक्स की कतार में खड़ा किया जा है जो इस समय बेस्ट ऑलराउंडर माने जाते हैं लेकिन भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने जडेजा के प्रदर्शन की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर बताया। जडेजा ने पहले गेंदबाजी में 5 विकेट लिए और फिर बल्लेबाजी में 70 रन बनाए। सबसे बड़ी बात ये है कि घुटने की चोट से उबरने के लगभग पांच महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने ऐसी वापसी की।

चोपड़ा ने कहा कि जडेजा ने जबरदस्त काम किया है। उनकी क्षमताओं में सुधार हुआ है। कभी-कभी ऐसा लगता है कि वह एक ऑलराउंडर के रूप में अपनी क्षमता के हिसाब से बहुत नीचे बल्लेबाजी कर रहा है।

चोपड़ा ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो पर कहा, "मेरी किताब में, वह इस समय धरती पर सबसे अच्छा ऑलराउंडर है। उसकी बल्लेबाजी में कई गुना सुधार हुआ है और इसका कारण सिर्फ आत्म-विश्वास है।"

चोपड़ा ने कहा कि जडेजा के पास हमेशा शॉट्स थे। वह जानते हैं कि रन कैसे बनाए जाते हैं और एक साथ पारी कैसे खेली जाती है। मुझे लगता है कि उनमें गेंद को छोड़ने में आत्मविश्वास की कमी है। कभी-कभी वह यह महसूस कराते हैं वे अपनी क्षमता से निचले क्रम पर बैटिंग कर रहे हैं।"

इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने चोपड़ा की बात से सहमति जताई और कहा कि जडेजा एक स्मार्ट क्रिकेटर हैं। वे सही मायनों में थ्री-डी क्रिकेटर हैं।

जडेजा नागपुर टेस्ट के तीसरे दिन पहले सेशन में आउट हुए जब टॉड मर्फी को पारी की छठी सफलता मिली। वे मर्फी की सीधी रह गई गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 185 गेंदों पर 9 चौके लगाते हुए एक बढ़िया पारी खेली।

Recommended Video

    Ind vs Aus: Virat Kohli की टेस्ट फॉर्म टीम के लिए बनी चिंता, 2020 से बिगड़े हालात | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+