'हमनें तब कुछ नहीं कहा था'- DRS विवाद पर पूर्व ओपनर को याद आया सचिन का डीन एलगर जैसा मामला
नई दिल्लीः केपटाउन टेस्ट मैच में भारतीय टीम के लिए दिल तोड़ने वाला पल तब आया जब दक्षिण अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर को अश्विन ने पगबाधा कर दिया लेकिन डीआरएस ने फैसला पलट दिया। रिप्ले से साफ था कि गेंद लाइन पर पिच हुई है, विकेटों पर जाकर लगने वाली थी लेकिन डीआरएस ने बताया कि गेंद विकेटों के ऊपर होकर निकल जाती। कोहली समेत टीम इंडिया के खिलाफ इस फैसले से पस्त दिखाई दिए लेकिन कप्तान कुछ ज्यादा झुंझला गए थे।
इस बारे में बात करते हुए भारत के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने स्टार स्पोर्ट्स पर इस मामले को 2011 वर्ल्ड कप में सचिन तेंदुलकर के मामले से कंपेयर किया है।

आकाश चोपड़ा को याद आया 2011 वर्ल्ड कप का मामला-
चोपड़ा कहते हैं तब भारत ने उस विवादित फैसले पर प्रतिक्रिया नहीं दी थी। चोपड़ा कहते हैं, "यहां दो बातें हैं। मुझे याद है 2011 में भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला था, मोहाली में यह सेमीफाइनल हो रहा था। सईद अजमल की बॉलिंग पर सचिन बैटिंग कर रहे थे, इयान गोल्ड अंपायर थे। उन्होंने सचिन को आउट दे दिया। सबको लगा कि सचिन क्लियर आउट हैं। तब डीआरस तकनीक ने दिखाया था कि गेंद स्टंप को छोड़कर निकल रही थी। हमकों लगा ये तो चमत्कार है। लेकिन तब हमने इस बात की कोई शिकायत नहीं की।"
हमने तब मामले को जाने दिया लेकिन निश्चित तौर पर नाजुक मौकों पर आपको गुस्सा आ सकता है।"

डीन एल्गर भी तीसरे अंपायर के फैसले से हैरान थे- चोपड़ा
44 वर्षीय चोपड़ा ने आगे बताया कि डीन एल्गर भी तीसरे अंपायर के फैसले से हैरान थे क्योंकि वह भी पवेलियन जा रहे थे।
"मैं हैरान था कि यह वास्तव में गेंद कैसे मिस हो गई क्योंकि ऐसा लग रहा था कि यह स्टंप्स पर टकरा रही थी। यदि आप डीन एल्गर के चेहरे के भाव को देखें, तो उन्हें बताया गया कि वह नॉट आउट हैं, तो उनके चहरे पर भी ऐसी मुस्कान थी जैसे कोई कैदी अभी-अभी जेल से निकला हो क्योंकि मुझे भी लगा कि यह आउट हैं। जब उन्होंने डीआरएस लिया तो विश्वास कम था लेकिन आशाएं बाकी थी।"

फिलहाल दक्षिण अफ्रीका मजबूत-
हालांकि रविचंद्रन अश्विन के 21वें ओवर में एल्गर का विकेट लेने में नाकाम रहने के बावजूद, प्रोटियाज कप्तान अंततः 30वें ओवर में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर आउट हो गए।
लेकिन कीगन पीटरसन की पारी के दम पर साउथ अफ्रीका तीसरे दिन स्टंप्स पर दो विकेट पर 101 रन बनाकर बेहद मजबूत और वे जीत की महक ले रहे हैं। 28 वर्षीय बल्लेबाज अपने अर्धशतक के करीब हैं और पहले ही 61 गेंदों पर 48 रन बना चुके हैं।
सीरीज के 1-1 के स्तर के साथ, दक्षिण अफ्रीका को निर्णायक टेस्ट मैच जीतने के लिए 111 रनों की जरूरत है। भारत का लक्ष्य अच्छा गेंदबाजी प्रदर्शन करना होगा और चौथे दिन खेल को अपने पक्ष में करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications