IND vs SL: 'भारत को बुमराह के बिना आगे बढ़ने का सोचना चाहिए', पूर्व क्रिकेटर ने कहा- हम तब भी जीत सकते हैं

भारत के पूर्व क्रिकेटर ने जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट पर बात करते हुए कहा कि भारत को उनके बिना आगे बढ़ने का सोचना चाहिए क्योंकि टीम के पास आगे भी बढ़िया गेंदबाज हैं।

Jasprit Bumrah

भारत के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा को लगता है भारत को अब जसप्रीत बुमराह से आगे सोचना शुरू कर देना चाहिए। बुमराह लगातार चोट के चलते लंबे-लंबे ब्रेक के बाद वापसी कर रहे हैं। इसके बावजूद फिर से चोटिल होकर वापस बाहर हो जाते हैं जिससे भारत की बड़े टूर्नामेंटों की तैयार पर करारा झटका लग सकता है। बुमराह अब आईपीएल में खेलने के लिए तो पूरी तरह सेट दिखाई दे रहे हैं लेकिन वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहद महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज में कुछ मैच मिस कर सकते हैं।

ऐसे में बुमराह श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में होने के बावजूद बाहर हो गए क्योंकि वे अभी तैयार नहीं थे। आकाश चोपड़ा ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर इस बारे में बात की और बुमराह के रिप्लेसमेंट पर भी चर्चा की।

चोपड़ा ने कहा, "मैं थोड़ा चिंतित हूं क्योंकि उन्होंने सितंबर से क्रिकेट नहीं खेला है। शायद यह बुमराह के बिना रहने के लिए तैयार होने का समय है। उन्होंने बीच में एक मैच खेला जहां वह चोटिल हो गए और वापस नहीं आए। वह फिर आते हैं और फिर से वापस चले जाते हैं।"

चोपड़ा का मानना है कि वर्ल्ड कप वाले साल को देखते हुए बुमराह का ऐसा बाहर होना अच्छे संकेत नहीं है। उन्होंने पिछले साल एशिया कप भी मिस किया था। फिर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे। कुल मिलाकर बुमराह पर ज्यादा भरोसा करना अंधेरे में चलने के जैसा है। चोपड़ा मानते हैं बुमराह को रिप्लेस करना आसान नहीं है लेकिन मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह जैसे गेंदबाजी विकल्प भी बढ़िया हैं।

चोपड़ा आगे कहते हैं, "हम तेज गेंदबाजी को मैनेज कर लेंगे। ऐसा नहीं है कि आगे ऐसा नहीं होगा। मैं अपनी उम्मीद नहीं लगा रहा हूं कि बुमराह के होने पर ही भारत जीत सकता है। अगर वह है तो जीत की संभावना बढ़ जाती है लेकिन अगर वह नहीं है तो आप क्या कर सकते हैं। वहां बहुत सारी दिक्कते हैं। यदि ऐसा है, तो आप बुमराह के बिना भी रहने की सोचने लगते हैं।"

फिलहाल भारत बुमराह के बिना श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहा है। जब तक उमरान मलिक की मौजूदगी है भारतीय फैंस बुमराह को सफेद गेंद क्रिकेट में मिस नहीं करने जा रहे हैं। मलिक बुमराह जितने धारधार तो नहीं हैं लेकिन अपनी रोमांच पैदा करनी वाली गतियों से बुमराह की रफ्तार को जरूर बहुत पीछे छोड़ देते हैं। उन्होंने हाल ही में बुमराह का रिकॉर्ड तोड़कर भारत का सबसे तेज गेंदबाज बनने का गौरव हासिल किया था।

Recommended Video

    IND vs SL: ODI Team India से बाहर हुए Jasprit Bumrah, 6 दिन पहले ही टीम में आए थे | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+