अजिंक्य रहाणे की उप-कप्तानी 'भविष्य' की ओर नहीं जाती, आकाश चोपड़ा ने लिए इस पोस्ट के लिए दो खिलाड़ियों के नाम

India tour of West Indies: भारत ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए टेस्ट मैच में अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) को उप-कप्तान के तौर पर नियुक्त किया है, क्योंकि उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 मुकाबले में अच्छी परफॉर्मेंस दी थी।

चयनकर्ताओं ने 16 सदस्यीय भारतीय टीम को शुक्रवार 23 जून को चुना जिसमें यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड और मुकेश कुमार जैसे नए खिलाड़ी भी हैं।

 Ajinkya Rahane 2023

निश्चित तौर पर रहाणे ने हाल ही में संपन्न हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले में 89 और 46 रनों की पारियां खेली थी, लेकिन आकाश चोपड़ा का मानना है कि यह भविष्य की ओर उठाया गया कदम नहीं है।

चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि 'अगर आप रहाणे के नजरिए से देखेंगे तो यह एक बहुत शानदार कमबैक स्टोरी है, जिसमें कभी आपको हार नहीं माननी चाहिए।

'रहाणे ने 35 साल की उम्र में वापसी की और अब तो उप-कप्तान भी हैं, ये एक खूबसूरत कमबैक स्टोरी भी है। लेकिन, अगर आप यह पूछना चाहेंगे कि यह भविष्य में उठाया गया कदम है या नहीं तो मैं 100% आश्वस्त नहीं हूं।

'रहाणे को पिछले 2 साल की खराब परफॉर्मेंस के चलते टीम में ड्रॉप किया गया था और आपने पुजारा को बाहर कर दिया है, जबकि रहाणे को एक मैच के प्रदर्शन के आधार पर टीम में ना केवल शामिल किया है बल्कि उपकप्तान भी बना दिया है।'

बता दें, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले रहाणे का औसत पिछले 2 साल में 26 ही रहा है। आकाश चोपड़ा, अजिंक्य रहाणे को एक टेस्ट खिलाड़ी के तौर पर तो ठीक पाते हैं, लेकिन कप्तान के तौर पर रविचंद्रन अश्विन रवींद्र जडेजा में से किसी एक को ज्यादा उचित देखते हैं।

आकाश चोपड़ा का कहना है कि रहाणे की जगह जडेजा या अश्विन में किसी एक को उपकप्तान बनाया जा सकता था, क्योंकि दोनों में कोई एक तो निश्चित तौर पर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनता ही है।

Recommended Video

    Ind vs WI 2023: Ajinkya Rahane का सफल हुआ संघर्ष, फिर बने टेस्ट टीम के उपकप्तान | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+