'अगर बुमराह IPL में 7 मैच नहीं खेलेंगे, तो दुनिया खत्म नहीं हो जाएगी', फूटा आकाश चोपड़ा का गुस्सा

Aakash Chopra on Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह लंबे समय से चोट के कारण भारतीय टीम से बाहर हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज का भी वह हिस्सा नहीं होंगे।

Jasprit Bumrah

Aakash Chopra on Jasprit Bumrah: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। शुरुआती दो टेस्ट मैचों में मोहम्मद शमी-मोहम्मद सिराज और अश्विन-जडेजा की जोड़ी ने अपना काम बखूबी किया है। आखिरी दो टेस्ट के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम में कोई फेरबदल नहीं हुआ है। जसप्रीत बुमराह अब तक अपनी चोट से पूरी तरह रिकवर नहीं हो सके हैं।

आईपीएल तक फिट हो सकते हैं बुमराह

आईपीएल तक फिट हो सकते हैं बुमराह

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने जसप्रीत बुमराह को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया। इस साल भारत को अपने घर पर वनडे वर्ल्ड कप भी खेलना है। लेकिन जसप्रीत बुमराह की फिटनेस लगातार सवालों के घेरे में हैं। अगर बुमराह आईपीएल खेलते हैं तो इसकी संभावनाएं भी अधिक होगी कि वह एक बार फिर चोटिल होकर बाहर लौट जाए। ऐसे में आकाश चोपड़ा ने आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस से एक गुजारिश की है।

पहले देश, फिर फ्रेंचाइजी

पहले देश, फिर फ्रेंचाइजी

स्पोर्ट्सकीड़ा के साथ बातचीत करते हुए कहा आकाश चोपड़ा ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी के लिए देश पहले आता है। देश के बाद आईपीएल की फ्रेंचाइजी मायने रखती है। अगर बुमराह को कोई परेशानी महसूस होती है तो बीसीसीआई को उन्हें आईपीएल खेलने से रोकना चाहिए। अगर जसप्रीत बुमराह जोफ्रा आर्चर के साथ सात मैच नहीं खेलेंगे, तो दुनिया खत्म नहीं हो जाएगी। मुंबई इंडियंस को बुमराह की फिटनेस पर ध्यान रखना होगा।

जल्द मैदान पर लौटेंगे बूम-बूम

जल्द मैदान पर लौटेंगे बूम-बूम

रिपोर्ट के मुताबिक जसप्रीत बुमराह ने पिछले कुछ दिनों में काफी प्रैक्टिस की है। आईपीएल 2023 में वह मैदान पर एक बार फिर गेंद से कमाल करते नजर आ सकते हैं। अगर भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचता है तो इंग्लैंड के लॉर्ड्स के मैदान पर बुमराह की जरूरत टीम को पड़ सकती है। ऐसे में उनका फिट होना बेहद जरूरी है। बुमराह भारतीय टीम से करीब 5 महीने से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच पिछले साल सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। फैंस भी अपने इस मैच विनर खिलाड़ी का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+