Aaj Kiska Match Hai: आज किसका मैच है- दक्षिण अफ्रीका vs भारत
South Africa vs India, 3rd T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज 14 दिसंबर को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें जोहान्सबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। मैच भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे शुरू होने वाला है।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक कुल 28 टी-20 मैच खेले जा चुके हैं। वर्तमान में स्कोरबोर्ड पर भारत की 13 जीतें, जबकि दक्षिण अफ्रीका की 11 जीतें हैं, एक मैच टाई पर समाप्त हुआ और तीन मैच मौसम के कारण रद्द हो गए।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मैच कब और कहां देखें
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से देख सकते हैं।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत: यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, रवींद्र जड़ेजा, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार।
दक्षिण अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, एंडिले फेहलुकवायो, नंद्रे बर्गर, लिज़ाद विलियम्स, तबरेज़ शम्सी, ओटनील बार्टमैन।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका फुल स्क्वाड
भारतीय टीम: यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर, रवि बिश्नोई , इशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, ऋतुराज गायकवाड़
दक्षिण अफ्रीका टीम: रीजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, एंडिले फेहलुकवायो, लिज़ाद विलियम्स, तबरेज शम्सी, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन, डोनोवन फरेरा












Click it and Unblock the Notifications