Aaj Kiska Match Hai: आज किसका मैच है- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
India vs Australia, 5th T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी-20I सीरीज का आखिर मैच आज, तीन दिसंबर को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये भिड़ंत बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगी, जोकि भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 30 टी20 मैच में आमना-सामना हो चुका है। भारत ने उनमें से 18 और ऑस्ट्रेलिया ने 11 मैच जीते हैं। एक मैच ऐसा था जिसका कोई नतीजा नहीं निकला। इन टीमों के बीच पिछले 5 टी20 मैचों में भारत ने 4 और ऑस्ट्रेलिया ने 1 मैच जीता है।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पिच रिपोर्ट
बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बल्लेबाजी के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं माना जाता है। इसकी छोटी बाउंड्री बल्लेबाजों को अपनी टीमों के लिए हाई स्कोर सुरक्षित करने में मदद करती हैं। हालांकि, स्पिनरों को बीच के ओवरों में विकेट निकालने का मौका मिलता है और वे कई बार सफल भी होते हैं।
बेंगलुरु में कैसा रहेगा आज का मौसम
वेदर डॉट कॉम के मुताबिक, आज मैच के समय बेंगलुरु में बारिश की 9-13 प्रतिशत संभावना है। ह्यूमिडिटी 93 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। मैच के दौरान शहर का तापमान 21-23 डिग्री के आसपास रहेगा। पूर्वानुमान के मुताबिक, मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं के बराबर है।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फुल स्क्वाड
भारत टीम: यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, दीपक चाहर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, मुकेश कुमार, ईशान किशन, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा।
ऑस्ट्रेलिया टीम: ट्रेविस हेड, जोश फिलिप, बेन मैकडरमॉट, आरोन हार्डी, टिम डेविड, मैथ्यू शॉर्ट, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान), बेन ड्वारशुइस, क्रिस ग्रीन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, तनवीर संघा, केन रिचर्डसन, नाथन एलिस।












Click it and Unblock the Notifications