World Cup Mein Aaj Kiska Match Hai: वर्ल्ड कप 2023 में आज किसका मैच है- भारत vs अफगानिस्तान
India vs Afghanistan, 9th Match: रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 का अपना दूसरा मैच बुधवार, 11 अक्टूबर को नई दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी। दोनों टीमों के बीच ये भिड़ंत दोपहर 2 बजे से अरुण जेटली स्टेडियम में होगी।
यह आईसीसी (ICC) वनडे विश्व कप 2023 में दोनों टीमों का दूसरा मैच होगा। अपने पहले मैच में भारत ने 8 अक्टूबर, 2023 को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अपने अभियान के शुरुआती मैच में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट (52 गेंद शेष रहते हुए) से हराया था।

वनडे में भारत बनाम अफगानिस्तान हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ अब तक कुल तीन मैच खेले हैं। भारत ने तीन वनडे मैचों में से दो में जीत हासिल की है, जबकि एक मैच टाई रहा है। दोनों पक्षों के बीच आखिरी वनडे मुकाबला इंग्लैंड में 2019 विश्व कप में हुआ था।
अफगानिस्तान ने अपना पहला आईसीसी विश्व कप 2023 मैच 7 अक्टूबर को धर्मशाला में बांग्लादेश के खिलाफ खेला जहां उन्हें 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर भारतीय टीम ने चेन्नई में टूर्नामेंट के अपने शुरुआती मैच में कंगारुओं को 6 विकेट से हराया था।
भारत बनाम अफगानिस्तान मैच भारतीय टेलीविजन पर स्टार स्पोर्ट्स चैनलों के माध्यम से सीधा प्रसारित होगा। भारतीय दर्शक डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इन मैचों की मुफ्त लाइव स्ट्रीमिंग का भी आनंद ले सकते हैं।
अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन
रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज।
टीम इंडिया स्क्वाड: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, सूर्यकुमार यादव, शार्दुल ठाकुर।
अफगानिस्तान टीम स्क्वाड: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, इकराम अलीखिल, अब्दुल रहमान, रियाज़ हसन, नूर अहमद।












Click it and Unblock the Notifications