World Cup Mein Aaj Kiska Match Hai: वर्ल्ड कप 2023 में आज किसका मैच है- पाकिस्तान vs नीदरलैंड
Pakistan vs Netherlands, 2nd Match: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के दूसरे मैच में पाकिस्तान (PAK) और नीदरलैंड (NED) शुक्रवार, 6 अक्टूबर को आमने-सामने होंगे। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम को पहले न्यूजीलैंड और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने दोनों अभ्यास मैचों में हारने के बाद मैदान पर उतरेगी। मैच दोपहर दो बजे से शुरू होगा।
दरअसल, एशिया कप 2023 में भी मेन इन ग्रीन का अभियान बेहद खराब रहा और सुपर फोर स्टेज में भारत और श्रीलंका से हारकर बाहर होना पड़ा। दूसरी ओर नीदरलैंड ने जून में जिम्बाब्वे में खेले गए विश्व कप क्वालीफायर में एक वनडे मैच खेला है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया और भारत के खिलाफ उनके विश्व कप अभ्यास मैच लगातार बारिश के कारण रद्द कर दिए गए।

भारत बनाम नीदरलैंड्स हेड टू हेट रिकॉर्ड
पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स के बीच अब तक छह वनडे मैचों में मुकाबला हो चुका है। यहां पाकिस्तान रिकॉर्ड 6-0 के साथ मजबूत स्थिति में है। वनडे विश्व कप में दोनों टीमें दो बार आमने-सामने हुई हैं और दोनों बार पाकिस्तान ने जीत दर्ज की है।
राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पिच रिपोर्ट
पिछले कुछ वर्षों में हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में बल्लेबाजों को काफी मदद मिली है। यहां काली मिट्टी की पिचें अधिक उछाल पैदा करेंगी, जिससे बल्लेबाजों को रन बनाने में आसानी होगी। दूसरी ओर जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा स्पिनरों को मदद मिलेगी। हालांकि शुरुआत के ओवर में तेज गेंदबाजो को स्विंग मिल सकती हैं। यहां खेले गए दो अभ्यास मैच हाई स्कोरिंग रहे क्योंकि इसका ट्रैक सपाट है, जो बल्लेबाजी के लिए अच्छा है।
पाकिस्तान फुल स्क्वाड
इमाम-उल-हक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, हसन अली, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन अफरीदी, सऊद शकील, आगा सलमान, उसामा मीर, अब्दुल्ला शफीक
नीदरलैंड फुल स्क्वाड
विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडोड, वेस्ले बर्रेसी, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), बास डी लीड, कॉलिन एकरमैन, तेजा निदामानुरु, रूलोफ वैन डेर मेरवे, साकिब जुल्फिकार, लोगान वैन बीक, पॉल वैन मीकेरेन, रयान क्लेन, आर्यन दत्त, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, शारिज़ अहमद












Click it and Unblock the Notifications