Aaj IPL Mein Kiska Match Hai: आज आईपीएल में किसका मैच है- RR vs DC

IPL Match Today: आईपीएल के सोलवे सीजन 16 सीजन का 11वां मुकाबला गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने जा रहा है

RR vs DC

Aaj RR vs DC ka Match Hai: आईपीएल 2023 में आज डबल हेडर मुकाबले है जहां पहला मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा। यह सीजन का 11वां मुकाबला है जो गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है। इस मैदान को राजस्थान रॉयल्स अपने होम ग्राउंड की तरह इस्तेमाल करते हैं और उन्होंने यहां पर पिछला मैच पंजाब किंग्स के हाथों 5 रनों से हारा था। लेकिन उस मुकाबले में जिस तरह से सिमरोन हेटमायर और युवा भारतीय प्रतिभा ध्रुव जुरेल ने वापसी की थी वो टीम के लिए बड़ा पॉजिटिव है और आज यह टीम पिछले मैच में मिली हार के बावजूद आत्मविश्वास के साथ मुकाबला करने उतरेगी।

राजस्थान रॉयल्स अभी तक दो में से एक मैच जीत चुकी है और आज के मुकाबले में वह अपने स्टार बल्लेबाज जॉस बटलर को मिस कर सकते हैं जो पिछले मैच में उंगली में लगी चोट के बाद तीसरे नंबर पर खेलने आए थे। हालांकि संजू सैमसन ने कहा है कि बटलर को बल्लेबाजी करते हुए कोई दिक्कत नहीं हुई थी लेकिन टीम के डायरेक्टर कुमार संगकारा के मुताबिक वे अभी मेडिकल स्टाफ से रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रहे हैं और उसके ऊपर ही फैसला किया जाएगा कि बटलर खेलेंगे या नहीं।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम अभी तक दोनों मैच हारी है और आज उनके पास मिशेल मार्श की सेवाएं भी उपलब्ध नहीं होंगी जो अपनी शादी के लिए आस्ट्रेलिया वापस लौट गए हैं और 1 हफ्ते के लिए टीम से बाहर रहेंगे। इस दौरान पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर के ऊपर काफी बड़ी जिम्मेदारी होगी। डीसी जितना जल्दी हो सके अपनी वापसी करना चाहेगी क्योंकि पिछले कुछ सीजन में ये एक मजबूत टीम रही है और उसके बाद आज उनके पास जीत का खाता खोलने का दबाव होगा।

Recommended Video

    LSG vs SRH Highlights 2023: KL Rahul और Krunal के तूफान से उड़ी SRH, Hyderabad को 5 विकेट से हराया

    आज का मैच- आज आईपीएल 2023 के डबल हेडर में पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हो रहा है।

    आज का आईपीएल मैच- यह मैच गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में होगा जो भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 पर शुरू होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+