Aaj Ke Match Mein Impact Players Kon Honge: आज के मैच में इम्पैक्ट प्लेयर कौन होंगे? KKR vs RR
RR vs KKR 6th Match: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के छठे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। यह रोमांचक मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
मैच निर्धारित समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमें अपने पहले मैच में हार का सामना कर चुकी हैं और जीत की तलाश में उतरेंगी। ऐसे में Impact Players की भूमिका बेहद अहम होगी, जो मैच का रुख पलट सकते हैं।

राजस्थान रॉयल्स (RR) के संभावित इम्पैक्ट प्लेयर
- संजू सैमसन- चोट के कारण पहले मैच में Impact Player के रूप में उतरे थे और 37 गेंदों में 66 रनों की शानदार पारी खेली थी।
- वनिंदु हसरंगा- श्रीलंकाई ऑलराउंडर अपनी गेंदबाजी से बड़ा असर डाल सकते हैं, खासकर अगर पिच पर स्पिनर्स को मदद मिले।
- क्वेना माफाका- 18 वर्षीय तेज गेंदबाज, जिन्होंने SA20 में शानदार प्रदर्शन किया था, वह स्विंग का फायदा उठा सकते हैं।
- कुणाल सिंह राठौड़- युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज, जो पारी के अंत में तेजी से रन जोड़ सकते हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के संभावित इम्पैक्ट प्लेयर
- मनीष पांडे- अनुभवी बल्लेबाज, जो शुरुआती विकेट गिरने की स्थिति में टीम को स्थिरता दे सकते हैं।
- लुवनीत सिसोदिया- अटैकिंग विकेटकीपर-बल्लेबाज, जो अगर KKR दूसरी पारी में बल्लेबाजी करता है तो ओपनिंग में उपयोगी साबित हो सकते हैं।
- मोईन अली- RR के बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ ऑफ-स्पिन और विस्फोटक बल्लेबाजी से इम्पैक्ट डाल सकते हैं।
- चेतन सकारिया- बाएं हाथ के तेज गेंदबाज, जिनकी वेरिएशन डेथ ओवर्स में KKR के लिए अहम हो सकती हैं।
- वैभव अरोड़ा- पिछले मैच में महंगे साबित हुए थे, लेकिन KKR चाहे तो उन्हें एक और मौका देकर Impact Player के रूप में आजमा सकता है।
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, एनरिक नॉर्टजे, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय, लवनिथ सिसौदिया, चेतन सकारिया, रहमानुल्लाह गुरबाज़, मयंक मारकंडे, रोवमैन पॉवेल, मोइन अली।
राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जयसवाल, शुभम दुबे, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, फजलहक फारूकी, संजू सैमसन, कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, क्वेना मफाका, वानिंदु हसरंगा, युद्धवीर सिंह चरक, अशोक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी।












Click it and Unblock the Notifications