Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon: आज के मैच की प्लेइंग 11 में कौन- श्रीलंका vs अफगानिस्तान

Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) का 11वां मुकाबला आज अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है। श्रीलंका अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगा, वहीं अफगानिस्तान के लिए यह मुकाबला सुपर-4 की रेस में बने रहने के लिहाज़ से करो या मरो जैसा है।

श्रीलंका के युवा खिलाड़ी से होगी उम्मीद (Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon)

श्रीलंका के युवा ओपनर कमिल मिशारा इस मैच में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। उनके पास टी20 क्रिकेट में 50 मैचों का अनुभव है, जिसमें उन्होंने 899 रन बनाए हैं। 142 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट बताता है कि वे पावरप्ले में टीम को मजबूत शुरुआत दिला सकते हैं। वहीं अफगानिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी पावरप्ले में विकेट निकालने में माहिर हैं।

Aaj Ke Match 1

फजलहक फारूकी vs निशांका

फजलहक फारूकी ने 49 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 61 विकेट लिए हैं। 19.32 की औसत और 6.82 की इकॉनमी उनके अनुशासित गेंदबाजी का सबूत है। श्रीलंकाई टॉप ऑर्डर के लिए वे चुनौती साबित हो सकते हैं। दूसरी तरफ निशांका इस टूर्नामेंट में अब तक शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। दो मैचों में उन्होंने 118 रन बनाए हैं, वह भी 59 की औसत और 151 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट के साथ। अगर वे लंबी पारी खेलते हैं तो अफगानिस्तान के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

नूर अहमद ने दिखाया है दमखम

युवा स्पिनर नूर अहमद ने इस टूर्नामेंट में पहले ही अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने दो मैचों में तीन विकेट चटकाए हैं। उनकी गेंदबाजी खासकर मध्य ओवरों में टीम को बढ़त दिला सकती है। राशिद खान के साथ उनकी जोड़ी श्रीलंका को दबाव में डाल सकती है। श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा किसी भी वक्त मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। 81 टी20 मैचों में उनके नाम 134 विकेट दर्ज हैं। अबू धाबी की पिच पर स्पिनर्स को मदद मिलती है, ऐसे में हसरंगा अफगानिस्तान की बल्लेबाजी के लिए सबसे बड़ा खतरा होंगे।

श्रीलंका की प्लेइंग 11

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुसल परेरा, चैरिथ असलांका (कप्तान), दासुन शनाका, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललेज, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा।

अफ़ग़ानिस्तान की प्लेइंग 11

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, मोहम्मद नबी, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+