Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon: आज के मैच की प्लेइंग 11 में कौन- भारत vs ओमान

Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon: एशिया कप 2025 का लीग चरण अपने आखिरी पड़ाव पर है। पहले ही सुपर 4 में जगह बना चुकी भारतीय टीम आज अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में ओमान के खिलाफ मैदान में उतरेगी। यह मैच भले ही भारत के लिए सिर्फ एक अभ्यास मैच की तरह हो, लेकिन ओमान के लिए यह एक ऐतिहासिक अवसर है, क्योंकि वे पहली बार किसी फॉर्मेट में भारत का सामना करेंगे। भारत ने ओमान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

अपने ग्रुप में टॉप पर है भारत (Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon)

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम ग्रुप ए में शीर्ष पर है। जिसका मुख्य कारण उनका बेहतरीन नेट रन रेट है। आज का मैच भारत के लिए सुपर 4 की तैयारी का मौका है, जहां वे रविवार को अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का सामना करेंगे। अबू धाबी में मैच के दौरान मौसम गर्म और शुष्क रहने की उम्मीद है। एक्यूवेदर के अनुसार, मैच की शुरुआत (शाम 6:30 बजे) में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जो रात में 32 डिग्री तक गिर सकता है।

Aaj Ke Match 1

पिच से किसे मिलेगा फायदा

हालांकि, इस दौरान खिलाड़ियों को अत्यधिक गर्मी और पसीने से जूझना पड़ेगा। अच्छी बात यह है कि बारिश की कोई संभावना नहीं है। शेख जायद स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार साबित हो सकती है। पिछले छह मैचों में यहां टीमों ने बल्लेबाजी और चेजिंग दोनों में सफलता हासिल की है। पिच की सतह थोड़ी सूखी है, जिससे स्पिनरों को मदद मिल सकती है।

टीम में हो सकते हैं कुछ बदलाव

हाल ही में श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ एक बड़े स्कोर का सफलतापूर्वक पीछा किया था, जो बताता है कि यहां चेजिंग भी आसान हो सकती है। रात में ओस पड़ने की संभावना भी चेज करने वाली टीम के लिए फायदेमंद हो सकती है। भारत इस मैच में कुछ बदलाव के साथ उतर सकता है। टीम में शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव जैसे बल्लेबाज हो सकते हैं। गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह के साथ कुलदीप यादव और अक्षर पटेल संभाल सकते हैं।

भारत की प्‍लेइंग 11

भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, शुबमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

ओमान की प्‍लेइंग 11

ओमान (प्लेइंग इलेवन): आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), शाह फैसल, जिक्रिया इस्लाम, आर्यन बिष्ट, मोहम्मद नदीम, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव, जितेन रामानंदी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+