Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon: आज के मैच की प्लेइंग 11 में कौन- भारत vs ऑस्ट्रेलिया

Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon: भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें वनडे के बाद अब टी-20 इंटरनेशनल के लिए मैदान पर आमने-सामने होंगी। कैनबरा के मनुका ओवल में पांच मैचों की इस सीरीज का पहला मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों के लिए कई मायनों में अहम है। यह मैच भारत के युवा से सजी टीम के लिए सबसे बड़ी परीक्षा है। ऐसे में खिलाड़ियों के पास अपना दमखम दिखाने का मौका होगा। ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी-20 मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम से होगी उम्मीदें (Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon)

वनडे में 2-1 से हारने के बाद सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम टी-20 फॉर्मेट में अपनी एशिया कप जीत के मोमेंटम को बरकरार रखना चाहेगी। सबसे अहम बात यह है कि यह ऑस्ट्रेलिया में भारत की पहली टी-20 सीरीज़ है जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज नहीं हैं। यह युवा खिलाड़ियों के पास अगले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी जगह पक्की करने का शानदार मौका है।

Aaj Ke Match 1

वनडे जीत के बाद टी-20 में भी दम दिखाने को बेताब ऑस्ट्रेलिया

दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया वनडे जीत के आत्मविश्वास को टी-20 में भी भुनाना चाहेगा। मिचेल मार्श की अगुआई में ऑस्ट्रेलिया अपना दमदार प्रदर्शन जारी रखना चाहेगी। मनुका ओवल की पिच बल्लेबाजों के लिए एक बेहतरीन सतह है, जहां गेंद बल्ले पर आसानी से आती है। बाउंड्री छोटी हैं और आउटफ़ील्ड तेज है, जिससे 150 से 180 तक के बड़े स्कोर यहां आम हैं।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

सूर्यकुमार यादव अपनी 360-डिग्री हिटिंग से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। वहीं अभिषेक शर्मा तेज़ स्ट्राइक रेट से तूफानी शुरुआत देने में माहिर हैं। जबकि जसप्रीत बुमराह डेथ ओवरों के स्पेशलिस्ट हैं। दूसरी तरफ मिचेल मार्श शानदार फॉर्म में हैं और टीम को मध्यक्रम में स्थिरता देते हैं। टिम डेविड के रूप में ऑस्ट्रेलिया के पास विस्फोटक फिनिशर हैं, जो बीच के ओवरों में स्पिन के खिलाफ भी खतरनाक हैं। जोश हेज़लवुड की बात करें तो वह अपनी सटीक लाइन और लेंथ से किसी भी पिच पर विकेट लेने की क्षमता रखते हैं।

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, जोश फिलिप, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमन, जोश हेजलवुड।

भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+