Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- अफगानिस्तान vs यूएई
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: यूएई और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शारजाह में खेला जा रहा है। तीनों ही मैचों का कार्यक्रम शारजाह में ही निर्धारित किया गया है। यूएई के लिए करो या मरो वाला मामला है। टॉस संयुक्त अरब अमीरात ने जीता और बल्लेबाजी का फैसला लिया है।
पिछले मैच में यूएई को हार का सामना करना पड़ा था। अफगानिस्तान ने एक बड़े अंतर से मुकाबला जीता था। मेहमान टीम ने 72 रनों के बड़े अंतर से मैच अपने नाम किया था। इस मैच में हार का मतलब सीरीज से हाथ धो बैठना होगा। यूएई को हर हाल में जीत दर्ज करनी पड़ेगी।

दोनों टीमों के बीच पिछला मैच एकतरफा हो गया था। यूएई संघर्ष नहीं कर पाई थी। इस बार टॉस जीतकर पहले बैटिंग का उद्देश्य एक अच्छा स्कोर बोर्ड पर लगाने का होगा। बाद में बल्लेबाजी करते हुए थोड़ी परेशानी हो सकती है, पिच धीमी है।
अफगानिस्तान की प्लेइंग 11
हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (कीपर), इब्राहिम ज़दरान (कप्तान), अज़मतुल्लाह उमरज़ई, नजीबुल्लाह ज़दरान, मोहम्मद नबी, दरविश रसूली, क़ैस अहमद, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फ़ज़लहक फ़ारूकी
युएई की प्लेइंग 11
मुहम्मद वसीम (कप्तान), आर्यन लाकड़ा, वृत्य अरविंद, बासिल हमीद, तनिष सूरी (विकेटकीपर), ध्रुव पराशर, अली नसीर, अयान अफजल खान, आकिफ राजा, मुहम्मद जवादुल्लाह, जुनैद सिद्दीकी












Click it and Unblock the Notifications