Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 3 May: हैदराबाद-केकेआर की टक्कर, कौन जीता टॉस

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आईपीएल में आज के डबल हेडर के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीमें आमने-सामने हैं। हैदराबाद के लिए अहम मैच है, घरेलू दर्शकों का सपोर्ट मिलेगा। सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। गर्मी को देखते हुए पहले बैटिंग कर बड़ा स्कोर बनाने के इरादे से कमिंस ने बैटिंग का निर्णय लिया। बाद में शायद पिच थोड़ी धीमी हो सकती है।

हैदराबाद ने इस सीजन अब तक 9 मैचों में 6 बार जीत दर्ज की है और प्लेऑफ़ की दौड़ में मजबूती से बनी हुई है। दूसरी तरफ अगर केकेआर को देखें, तो टीम लगभग बाहर है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली यह टीम अब तक 8 मैचों में महज 2 बार जीत दर्ज कर पाई है।

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta

हैदराबाद के लिए इस सीजन बल्लेबाजों ने धमाका किया है। अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और ईशान किशन का बल्ला चला है। इन तीनों के रन आने से कोई भी गेंदबाजी आक्रमण ध्वस्त हो जाता है। यही वजह है कि विपक्षी गेंदबाज उनके सामने आने से कांपते हैं। हैदराबाद की सफलता का सबसे बड़ा राज भी यही है।

दूसरी तरफ अजिंक्य रहाणे की केकेआर बैटिंग और गेंदबाजी दोनों में संघर्ष कर रही है। दोनों विभागों में कुछ नहीं हो पा रहा है। हालांकि लखनऊ के सामने केकेआर को जीत मिली थी लेकिन वह भी सुपर ओवर में आई थी। केकेआर के लिए आज का मुकाबला करो या मरो वाला कहा जा सकता है। केकेआर के लिए मनीष पांडे आज अपना पहला गेम खेल रहे हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा

केकेआर: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकुल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+