Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 24 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- आरसीबी vs राजस्थान
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आईपीएल में आज का मुकाबला आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के बीच है, दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद की जा सकती है। आरसीबी की स्थिति इस सीजन काफी अच्छी रही है,रॉयल्स संघर्ष कर रही है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।
राजस्थान रॉयल्स में एक बदलाव किया गया है, सैमसन चोट के कारण आज भी नहीं खेल रहे हैं। रजत पाटीदार की आरसीबी में कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिला है। विराट कोहली इस सीजन अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं, उनके बल्ले से कुछ आकर्षक पारियां देखने को मिली हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उनके अलावा अन्य बल्लेबाजों ने निराश करने वाला काम किया है, इस वजह से टीम के ओवरऑल प्रदर्शन पर असर देखने को मिला है।

रजत पाटीदार ने आरसीबी के लिए इस सीजन अब तक अच्छी बैटिंग की है, आरसीबी के पास इस मुकाबले में घरेलू फैन्स का एडवांटेज रहने वाला है। छोटी बाउंड्री का फायदा बल्लेबाजों को मिलेगा लेकिन स्पिनरों का जादू चलने से बल्लेबाजों को परेशानी भी होगी।
अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स की कंडीशन खराब है, 8 मैचों में रॉयल्स ने सिर्फ 2 जीत दर्ज की है, दूसरी तरफ आरसीबी ने 5 मुकाबले जीते हैं। आरसीबी का चौथा स्थान है, अगर इस मैच में आरसीबी जीत दर्ज करती है, तो अंक तालिका में और ऊपर चली जाएगी। आरसीबी प्लेऑफ़ में आसानी से जा सकती है लेकिन प्रदर्शन में निरंतरता रखनी होगी, अभी काफी मैच बाकी हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
आरसीबी: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), देवदत्त पडिककल, जितेश शर्मा (कीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, यश दयाल
राजस्थान रॉयल्स: यशसवी जायसवाल, शुबम दुबे, नीतीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (कीपर), शिमरोन हेटमीयर, वानिंदू हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, फज़लहक फारूकी, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा












Click it and Unblock the Notifications