Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 2 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- आरसीबी vs गुजरात
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आईपीएल में लगातार दो मैचों में जीत दर्ज करने के बाद आरसीबी आज अपने घरेलू मैदान पर खेल रही है। बेंगलुरु में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच है और रजत पाटीदार की कप्तानी में घरेलू मैदान पर यह पहला मुकाबला है। गुजरात ने टॉस जीतकर आरसीबी को बैटिंग करने के लिए बुलाया।
हालांकि घरेलू मैदान पर मुकाबले के दौरान आरसीबी को संघर्ष करना पड़ता है। यह एक चिंता का विषय है। आरसीबी ने घर में पचास फीसदी मुकाबले जीते हैं। यहाँ अन्य टीमें भी भारी पड़ती हैं। सबसे खास बात यहाँ की छोटी बाउंड्री है, उसी वजह से कोई भी टीम मुकाबला अपने नाम कर लेती है।

दो मैचों में जीत दर्ज कर आरसीबी अंक तालिका में पहले स्थान पर है और आज तीसरा मुकाबला जीतने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि काम आसान नहीं है क्योंकि गुजरात के पास भी कुछ धाकड़ प्लेयर्स मौजूद हैं। गिल की कप्तानी में यह टीम भी सॉलिड लग रही है।
विराट कोहली के ऊपर नजरें रहने वाली हैं। विराट कोहली को देखने के लिए फैन्स का उत्साह अलग लेवल का होता है। बेंगलुरु में कोहली का बल्ला पहले भी चला है। ऐसे में उनके बैट से रनों की उम्मीद की जानी चाहिए। गेंदबाजों को यहाँ सटीक रहना होगा, वरना मिस टाइम शॉट भी छक्का हो जाता है।
गुजरात के पास धाकड़ गेंदबाजों की भरमार है। मोहम्मद सिराज, इशांत शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा आदि खिलाड़ी अनुभवी हैं। सिराज तो पहले आरसीबी का ही हिस्सा थे। उनके अलावा कगिसो रबाडा और राशिद खान भी गुजरात के पास है। गेंदबाजी यूनिट तगड़ा है।
गुजरात ने कगिसो रबाडा की जगह अरशद खान को बुलाया है, रबाडा निजी कारणों से नहीं खेल रहे हैं। आरसीबी में बदलाव नहीं हुआ है।
आरसीबी प्लेइंग इलेवन
फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पदिककल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (कीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, यश दयाल
गुजरात प्लेइंग इलेवन
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (कीपर), शाहरुख खान, राहुल तवातिया, अरशद खान, रशीद खान, रवीसिनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिरज, प्रसाद कृष्णा, ईशांत शर्मा












Click it and Unblock the Notifications