Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान vs पंजाब
Aaj Ke Match Kon Jeeta: आईपीएल में लीग चरण अपने अंतिम दौर में चल रहा है। आज राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स दो अहम अंक लेकर अंक तालिका में अपना स्थान नम्बर दो तक ही रखना चाहेगी। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
मुकाबला गुवाहाटी के बरसापाड़ा स्टेडियम में खेला जाना है। इस इस सीजन राजस्थान रॉयल्स का पहला मैच यहाँ हो रहा है। दूसरा मैच भी यहीं खेला जाना है। पिछले सीजन भी इस मैदान पर दो मुकाबले राजस्थान रॉयल्स के हुए थे। रॉयल्स का यह दूसरा घरेलू मैदान है।

राजस्थान रॉयल्स के लिए जोस बटलर का चले जाना एक बड़ा झटका है। वह इंग्लैंड टीम से जुड़ने के लिए वापस गए हैं। यशस्वी जायसवाल के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है। जायसवाल के रन आने से राजस्थान रॉयल्स को फायदा होगा। पंजाब किंग्स के पास खोने के लिए कुछ नहीं है।
पंजाब किंग्स इस सीजन प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर हो गई है। पंजाब की टीम से लियाम लिविंगस्टोन वापस चले गए हैं। ऐसे में उनके जाने का झटका पंजाब को लगा है लेकिन प्लेऑफ़ की दौड़ में नहीं होने की वजह से उतना ज्यादा कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। रियान पराग आज के मुकाबले में लोकल बॉय हैं। वह असम से ही आते हैं, उनका धमाका देखने को मिल सकता है।
राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग 11
यशस्वी जयसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, अवेश खान, युजवेंद्र चहल
पंजाब किंग्स प्लेइंग 11
प्रभसिमरन सिंह, जॉनी बेयरस्टो, रिले रोसौव, शशांक सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन (कप्तान), हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, नाथन एलिस, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह












Click it and Unblock the Notifications