Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- पाकिस्तान vs इंग्लैंड
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: कोलकाता के ईडन गार्डंस में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। इसका मतलब है कि पाकिस्तान वर्ल्ड कप सेमीफाइनल से बाहर है। उनको 16 गेंदों में लक्ष्य हासिल करना होगा। यह काम कहीं से संभव नहीं दिख रहा।
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खास है। दोनों टीमों के लिए यह मैच अहम है। पाकिस्तान की उम्मीदें अब लगभग खत्म ही मानी जा सकती है। पाक टीम को काफी बड़े अंतर से मैच जीतना था लेकिन इंग्लैंड पहले बैटिंग कर रही है, ऐसे में अब कुछ नहीं होगा।

इंग्लैंड की टीम का प्रयास टॉप आठ में बने रहने का है। इंग्लैंड अगर इस वर्ल्ड कप में टॉप आठ में बनी रहेगी, तो साल 2025 में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। ऐसे में देखना होगा कि इंग्लिश टीम इस मुकाबला में कैसा प्रदर्शन करेगी।
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की इच्छा बैटिंग करने की थी। बाबर आजम ने कहा कि हम चाहते थे कि पहले बैटिंग करें लेकिन टॉस हमारे हाथ में नहीं है। पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन में भी बदलाव हुआ है। हसन अली नहीं खेल रहे हैं। आगा सलमान टीम में शामिल हैं।
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), मोइन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, गस एटकिंसन, आदिल राशिद
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, आगा सलमान, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ












Click it and Unblock the Notifications