Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 1 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई vs राजस्थान
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: मुंबई इंडियंस को आईपीएल के इस सीजन में अब तक अपनी पहली जीत की तलाश है। दो मैचों में हारने के बाद आज मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से वानखेड़े स्टेडियम में हो रहा है। इस सीजन वानखेड़े में यह पहला ही मुकाबला है। मुकाबले का टॉस राजस्थान रॉयल्स ने जीता और गेंदबाजी का फैसला लिया।
हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक खास नहीं रहा है। गुजरात और हैदराबाद के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा है। संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अब तक खेले गए दो मैचों में जीत दर्ज कर बेहतरीन शुरुआत की है।

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग 11
यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, नंद्रे बर्गर, युजवेंद्र चहल
मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11
इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जसप्रित बुमरा, क्वेना मफाका
लोकल बॉयज पर नजर
मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स दोनों टीमों के पास लोकल खिलाड़ी हैं। मुंबई के पास पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैं। उनके बल्ले से रन आने की उम्मीद की जा सकती है। दूसरी तरफ रॉयल्स के पास यशस्वी जायसवाल हैं। वह भी घरेलू क्रिकेट में मुंबई से ही खेलते हैं। उनके ऊपर भी नजर रहेगी क्योंकि अब तक उनका बल्ला खामोश रहा है।
दर्शकों की कैसी होगी प्रतिक्रिया
मुंबई इंडियंस की टीम काफी साल बार रोहित शर्मा की कप्तानी के बिना घर में खेलेगी। हार्दिक पांड्या पहली बार मुंबई में कप्तान होंगे। ऐसे में दर्शकों का रिएक्शन भी देखने लायक होने वाला है। मुंबई इंडियंस के फैन्स रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने के बाद से नाराज चल रहे हैं।
मुंबई इंडियंस फुल स्कॉड
रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, शम्स मुलानी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रित बुमरा, क्वेना मफाका, मोहम्मद नबी, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस गोपाल , ल्यूक वुड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, नेहल वढेरा, कुमार कार्तिकेय, शिवालिक शर्मा, अंशुल कंबोज, आकाश मधवाल, नुवान तुषारा, डेवाल्ड ब्रेविस
राजस्थान रॉयल्स फुल स्कॉड
यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा, अवेश खान, नंद्रे बर्गर, नवदीप सैनी, केशव महाराज, टॉम कोहलर- कैडमोर, रोवमैन पॉवेल, तनुश कोटियन, कुलदीप सेन, डोनोवन फरेरा, आबिद मुश्ताक, शुभम दुबे, कुणाल सिंह राठौड़












Click it and Unblock the Notifications