Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 14 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई vs चेन्नई
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: लगातार तीन मैचों में हार झेलने के बाद मुंबई इंडियंस ने पिछले दो मैचों में जीत दर्ज कर लय हासिल की है। आज मुंबई इंडियंस अपने छठे आईपीएल मैच में मैदान पर उतरेगी। मुंबई जीत की हैट्रिक लगाना कहेगी। सामने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम है। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। चेन्नई में पथिराना की जगह तीक्ष्णा आए हैं, मुंबई में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने घर से बाहर इस सीजन खास प्रदर्शन नहीं किया है। पांच मैचों में से चेन्नई ने तीन जीत दर्ज की है और सभी मुकाबले चेन्नई में जीते हैं। चेन्नई से बाहर खेले गए दो मैचों में हार का सामना किया है। मुंबई ने भी अपने दो मैच वानखेड़े स्टेडियम में ही जीते हैं।

रोहित शर्मा पर नजरें
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने इस सीजन टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई है। जितने भी रन उनके बल्ले से निकलते हैं, तेजी से ही आते हैं। रोहित शर्मा पावरप्ले में नई गेंद पर उम्दा बैटिंग कर रहे हैं। उनके बल्ले से चेन्नई के खिलाफ आज धमाकेदार रन आने की उम्मीद की जा सकती है।
चेन्नई की ओपनिंग जोड़ी अहम
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और रचिन रविन्द्र की जोड़ी खास है। रविन्द्र ने अब तक अपने बल्ले से कुछ मौकों पर अच्छी बल्लेबाजी की है। गायकवाड़ का बल्ला उस तरह से नहीं चला है। इन दोनों के बीच ओपनिंग साझेदारी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खास रहने वाली है।
मुंबई के पास मजबूत बैटिंग यूनिट
मुंबई और चेन्नई की बैटिंग यूनिट की बात की जाए, तो इस मामले में मुंबई थोड़ी भारी पड़ती है। मुंबई की बल्लेबाजी यूनिट में सभी धाकड़ खिलाड़ी हैं और इनमें से कोई भी बल्लेबाज चल जाए, तो अपने दम पर टीम के लिए मैच निकालकर ले जा सकता है।
मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, श्रेयस गोपाल, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रीत बुमराह, आकाश मधवाल
चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग 11
रचिन रविन्द्र, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, डैरिल मिचेल, शिवम दुबे, रविन्द्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान












Click it and Unblock the Notifications