Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 21 May: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आईपीएल में आज का मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच है और यह काफी अहम है। इस सीजन दूसरे चरण की शुरुआत के बाद मुंबई इंडियंस का यह पहला मैच है। प्लेऑफ़ की दौड़ में मुंबई और दिल्ली दोनों हैं। दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया, अक्षर पटेल बीमार हैं इसलिए फाफ डू प्लेसी कप्तानी कर रहे हैं।।
मुंबई इंडियंस इस मैच में अगर जीत दर्ज करती है, तो प्लेऑफ़ में पहुंच जाएगी। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के लिए स्थिति करो या मरो वाली है। इस मुकाबले में हार से दिल्ली कैपिटल्स इवेंट से बाहर हो जाएगी। पंजाब के खिलाफ होने वाला अगला मैच जीतने पर भी कोई फायदा नहीं होगा।

वानखेड़े स्टेडियम में मैच होने का लाभ मुंबई इंडियंस उठा सकती है। हालांकि भारत-पाक टेंशन से टूर्नामेंट रुकने से मुंबई इंडियंस की लय प्रभावित हुई होगी। इस मैच में उनको अब नए सिरे से शुरुआत करनी पड़ेगी। दिल्ली कैपिटल्स के लिए प्लेऑफ़ की राह मुश्किल हो चली है।
दिल्ली को आज जीतने के अलावा पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच जीतना पड़ेगा। इसके अलावा एक समीकरण यह भी है कि आज दिल्ली की जीत हो और फिर पंजाब भी मुंबई को हरा दे। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स 15 अंक लेकर भी अगले चरण में जगह हासिल कर सकती है।
मुंबई इंडियंस की बैटिंग रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या के कन्धों पर टिकी हुई है। इन तीनों से आज भी उम्मीद रहेगी। दिल्ली के लिए फाफ डू प्लेसी, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल जैसे खिलाड़ी धमाकेदार साबित हो सकते हैं।
मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन: रायन रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन: फाफ डु प्लेसी (कप्तान), अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, आशुतोष शर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, दुश्मंथा चमीरा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, मुस्ताफिजुर रहमान, मुकेश कुमार












Click it and Unblock the Notifications