Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 14 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- लखनऊ vs चेन्नई सुपर किंग्स
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: 5 बार टाइटल जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स इस बार अब तक महज एक ही मैच में जीत दर्ज कर पाई है। चेन्नई सुपर किंग्स को पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और आज लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच है। चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। चेन्नई में शेख रसीद और ओवरटन आए हैं, कॉनवे और अश्विन बाहर हैं।
लखनऊ की टीम में भी एक बदलाव देखने को मिला है, हिम्मत सिंह की जगह मिचेल मार्श आए हैं। धोनी की कप्तानी का जादू होने की उम्मीद की जा रही है लेकिन पिछले मैच में केकेआर के खिलाफ चेन्नई को इस सीजन की सबसे बुरी हार का सामना करना पड़ा था। चेन्नई सुपर किंग्स अब जितने भी मैचों में हार का सामना करेगी, प्लेऑफ़ की दौड़ से दूर होती चली जाएगी।

दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन कुछ मैचों के अलावा बेहतरीन रहा है। लखनऊ ने चार मैचों में जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में खुद की उपस्थिति दर्ज कराई है। हालांकि 27 करोड़ वाले ऋषभ पंत के ऊपर दबाव साफ़ झलक रहा है। वह रन बना पाने में नाकाम रहे हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए इस सीजन निकोलस पूरन का बल्ला जमकर चला है और उनके पास ऑरेंज कैप है। पूरन के ऊपर नजरें इस मैच में भी रहने वाली हैं। मिचेल मार्श भी अच्छी फॉर्म में हैं। दिग्वेश राठी और रवि बिश्नोई के पास गेंदबाजी में धमाल मचाने की क्षमता है। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए काम आसान तो नहीं होगा।
चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग इलेवन
शेख रशीद, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, जेमी ओवरटन, एमएस धोनी (कप्तान), अंसुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद, मथिशा पथिराना
लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग इलेवन
एडन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, आकाश दीप, दिग्वेश राठी












Click it and Unblock the Notifications