Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 1 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs वेस्टइंडीज
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में आज भारत और वेस्टइंडीज की टीमें टी20 विश्व कप में आमने-सामने हैं। दोनों ही टीमों के लिए यह अहम मैच है। सुपर आठ में भारतीय टीम का यह अंतिम मुकाबला है। आज हारने पर सेमीफाइनल खेलने का सपना टूट सकता है। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
विंडीज ने इस अभियान की शुरुआत कोलकाता से ही की थी। लीग चरण में पहला मैच स्कॉटलैंड के खिलाफ खेलते हुए जीता था। भारतीय टीम इस लीग चरण में कोलकाता में नहीं खेल पाई थी। इस इवेंट में पहली बार टीम इंडिया को कोलकाता में खेलने का मौका मिला है।

भारतीय टीम ने पिछले मुकाबले में एक बड़ी जीत दर्ज की थी, चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान भारतीय टीम की तरफ से हर बल्लेबाज ने अपना जलवा दिखाने का काम किया था। आज के मैच में भी कुछ वही सामूहिक प्रदर्शन दिखाना पड़ेगा।
भारत (XI): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
वेस्टइंडीज (XI): शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), रोस्टन चेज, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शामर जोसेफ।












Click it and Unblock the Notifications