Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता - भारत vs वेस्टइंडीज
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ में 1-0 की बढ़त ले चुकी भारतीय टीम अब शुक्रवार यानी 10 अक्टूबर को दूसरा टेस्ट खेलेगी। दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में वेस्टइंडीज खिलाफ खेला जाएगा। भारतीय टीम इस मुकाबले में क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।
मैच से पहले गिल ने दिया था बड़ा बयान (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta)
सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव न करने का संकेत दिया था। लेकिन कप्तान शुभमन गिल ने मैच की पूर्व संध्या पर एक बड़ा हिंट दिया है। गिल ने बताया कि टीम मैनेजमेंट लगातार तेज़ गेंदबाजों का एक मज़बूत पूल बनाने पर काम कर रहा है। कप्तान शुभमन गिल के बयान से यह संभावना बन गई है कि टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह या मोहम्मद सिराज को आराम दिया जा सकता है। ताकि युवा गेंदबाजों को विदेशी दौरों के लिए तैयार किया जा सके।

भारतीय गेंदबाजों पर होगी नजर
गिल ने कहा कि हमारे पास अच्छे तेज़ गेंदबाजों का एक पूल है। हम उन्हें रोटेट करना चाहते हैं ताकि जब भी हम दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया या न्यूजीलैंड का दौरा करें तो उन्हें पर्याप्त अवसर मिलें। अगर बुमराह या सिराज को आराम दिया जाता है तो युवा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को मैच टाइम देने के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।
स्पिनरों को मिल सकता है फायदा
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच आमतौर पर लाल गेंद क्रिकेट में स्पिनरों की मददगार मानी जाती है। जो खेल आगे बढ़ने के साथ और धीमी होती जाती है। हालांकि, दिल्ली में सर्दियों के आगमन के कारण मैच के पहले दिन सुबह के समय तेज गेंदबाजों को कुछ स्विंग और मूवमेंट मिल सकता है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, यह पिच स्पिनरों के लिए स्वर्ग बन जाएगी। ऐसे में रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर की भूमिका निर्णायक होगी।
मैच को लेकर अहम जानकारियां
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट: लाइव टेलीकास्ट की जानकारी
कब होगा मैच? 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार से।
टॉस का समय: सुबह 9:00 बजे (IST)।
मैच शुरू होने का समय: सुबह 9:30 बजे (IST)।
वेन्यू (स्थान): अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली।
लाइव टेलीकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर।
लाइव स्ट्रीमिंग: JioCinema ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।












Click it and Unblock the Notifications