Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs दक्षिण अफ्रीका
Aaj Ke Match ka Toss Kon Jeeta: भारतीय टीम ने पहले एकदिवसीय मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को पराजित करते हुए तीन मैचों की सीरीज में बढ़त हासिल कर ली। दूसरे मैच में टीम इंडिया जीत दर्ज करने का पूरा प्रयास करेगी। इस मैच में जीत के साथ भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा जमा सकती है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान मार्करम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है।
रिंकू सिंह भारतीय टीम के लिए वनडे डेब्यू कर रहे हैं। श्रेयस अय्यर को टेस्ट सीरीज की तैयारी करने के लिए रिलीज किया गया है। रिंकू सिंह को भारतीय टीम की कैप कुलदीप यादव ने थमाई है। रिंकू का प्रदर्शन इस मैच में देखने लायक रहेगा।

भारत की प्लेइंग 11: केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, अवेश खान, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11: टोनी डी ज़ोरज़ी, रीज़ा हेंड्रिक्स, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (कीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लिजाड विलियम्स, ब्यूरन हेंड्रिक्स
भारतीय टीम हर विभाग में धाकड़ लग रही है लेकिन दक्षिण अफ्रीका को घरेलू सरजमीं पर कम नहीं आँका जा सकता है। भारतीय टीम को रणनीति का निष्पादन बेहतर तरीके से करने की आवश्यकता है। दक्षिण अफ्रीका के लिए करो या मरोवाला मुकाबला है। यह मैच गायबेरखा (पोर्ट एलिजाबेथ) में खेला जा रहा है।
दोनों टीमों का फुल स्कॉड
भारत की टीम: रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, अवेश खान, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, युजवेंद्र चहल, रजत पाटीदार, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप
दक्षिण अफ्रीका की टीम: रीज़ा हेंड्रिक्स, टोनी डी ज़ोरज़ी, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (डब्ल्यू), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, तबरेज़ शम्सी, लिज़ाद विलियम्स, काइल वेरिन, ओटनील बार्टमैन, मिहलाली मपोंगवाना












Click it and Unblock the Notifications