Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta- आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs नीदरलैंड्स
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: नीदरलैंड्स के खिलाफ लीग चरण के अंतिम मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। पिच अच्छी है और बैटिंग करके एक बड़ा स्कोर बनाने के उद्देश्य से रोहित शर्मा ने पहले खेलने का फैसला लिया।
भारतीय टीम के ओपनर रोहित शर्मा और गिल के अलावा विराट कोहली और श्रेयस अय्यर जैसे बल्लेबाज धांसू फॉर्म में हैं। ऐसे में मुकाबला नीदरलैंड्स के लिए कहीं से भी आसान नहीं होने वाला है। टीम इंडिया पहले ही सेमीफाइनल में अपना स्थान हासिल कर चुकी है।

भारतीय टीम का सेमीफाइनल में मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ होगा। 15 नवम्बर को यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। उस मैच से पहले नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलते हुए टीम इंडिया के पास अभ्यास करने का एक सुनहरा मौका है।
भारत की प्लेइंग 11
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज
नीदरलैंड्स की प्लेइंग 11
नीदरलैंड्स (प्लेइंग इलेवन): वेस्ले बर्रेसी, मैक्स ओडोउड, कॉलिन एकरमैन, साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन
World Cup 2023: हारने के बाद भी पाकिस्तानी टीम मालामाल, ICC से मिलेगी चौंकाने वाली धन राशि
बेंगलुरु की पिच बैटिंग के लिए अच्छी होती है। गेंदबाजों को यहाँ मशक्कत करनी पड़ती है। छोटी बाउंड्री होने के कारण बल्लेबाज स्ट्रोक्स खेलना पसंद करते हैं। सही लाइव और लेंथ के अलावा गति में मिश्रण करने वाले गेंदबाज ही पिटाई से बच सकते हैं।
भारत की पूरी टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, रविचंद्रन अश्विन, इशान किशन , शार्दुल ठाकुर
नीदरलैंड्स की पूरी टीम
वेस्ले बैरेसी, मैक्स ओडोउड, कॉलिन एकरमैन, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डर मर्व, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन, साकिब जुल्फिकार, विक्रमजीत सिंह, शारिज़ अहमद












Click it and Unblock the Notifications