World Cup 2023: हारने के बाद भी पाकिस्तानी टीम मालामाल, ICC से मिलेगी चौंकाने वाली धन राशि
Pakistan Cricket Team: इंग्लैंड के खिलाफ लीग चरण के अंतिम मुकाबले में हार के साथ ही पाकिस्तानी टीम का अभियान इस वर्ल्ड कप में समाप्त हो गया है। पाकिस्तानी टीम को निराशा हाथ लगी और सेमीफाइनल में जाने का सपना भी अधूरा रह गया। इंग्लैंड ने पाक को 93 रनों के अंतर से मात दी।
पाकिस्तानी टीम को हार का सामना जरुर करना पड़ा है लेकिन आईसीसी की तरफ से बड़ी रकम इस वर्ल्ड कप से मिलने वाली है। पाकिस्तानी टीम पांचवें स्थान पर रही है। आईसीसी की तरफ से टीमों को मिलने वाली राशि में पाकिस्तान का एक बड़ा हिस्सा है।

आईसीसी की तरफ से पाकिस्तान को एक बड़ी राशि मिलेगी। हारने के बाद इस रकम से कुछ राहत मिलेगी। पीसीबी को भी वित्तीय मजबूती मिलने वाली है। यह रकम कम नहीं है। पाकिस्तानी मुद्रा में यह कर्म करोड़ों में है। हर मैच के हिसाब से राशि मिली है।
आईसीसी ने घोषणा की थी कि हर मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम को लीग चरण में 40000 डॉलर प्रति मैच मिलेंगे। इसके अलावा लीग स्टेज से बाहर होने वाली टीमों को 100000 डॉलर और मिलेंगे। इस तरह पाकिस्तान को जीत दर्ज करने वाले मैचों से 1 लाख 60 हजार डॉलर मिलेंगे और कुल 2 लाख 60 हजार डॉलर की धन राशि पाक को मिलेगी।
डॉलर को अगर पाकिस्तानी रुपये में बदला जाए तो यह 7 करोड़ 33 लाख 41 हजार 580 रुपये की धन राशि बनती है। सेमीफाइनल में हारने वाली दो टीमों को 8-8 लाख डॉलर की बड़ी धन राशि मिलेगी। इसके अलावा उनको लीग स्टेज के मैचों का पैसा अलग से भी मिलने वाला है।
भारी रकम फाइनल में जीत दर्ज करने वाली टीम को मिलेगी। बड़ी ट्रॉफी उठाने वाली टीम लेकर जाएगी। जीतने वाली टीम को 40 लाख डॉलर की रकम मिलेगी। इसके अलावा फाइनल में हारने वाली टीम को 20 लाख डॉलर की बड़ी राशि मिली। लीग स्टेज में जीते गए मैचों की राशि अलग होगी।












Click it and Unblock the Notifications