Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs आयरलैंड

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोनों ही टीम जीत के साथ वर्ल्ड कप का आगाज करना चाहेगी। आयरलैंड के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम ने जमकर तैयारी की है। मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों की प्रैक्टिस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

भारत का पलड़ा भारी

भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 फॉर्मेट में अब तक कुल आठ मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से सात मैचों में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है। जबकि इन दोनों देशों के बीच खेला गया एक मुकाबला रद्द कर दिया गया था। अब तक टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और आयरलैंड की टीम सिर्फ एक बार ही टकराई है जिसमें भारतीय टीम ने आयरलैंड को पटखनी दी थी। भारत की कोशिश अपने रिकॉर्ड को बरकरार रखने की होगी।

Aaj Ke Match Ka Toss 1

ऋषभ पंत से रनों की उम्मीद

आयरलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले में एक बार फिर से ऋषभ पंत पर फैंस की नजरें बनी रहेगी। ऋषभ पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में जोरदार प्रदर्शन किया था। ऋषभ पंत इससे पहले आईपीएल में भी अच्छी लय में नजर आए थे। ऐसे में आयरलैंड के खिलाफ भी ऋषभ पंत टीम इंडिया के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं।

फ्री में देख सकते हैं मैच

भारत और आयरलैंड के बीच इस मुकाबले को फैंस फ्री में देख सकते हैं। टी-20 वर्ल्ड कप के मुकाबले का लाइव प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर किया जा रहा है। इसके अलावा डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर भी मैच का आनंद उठाया जा सकता है। मोबाइल यूजर्स बिना कोई पैसे खर्च किए इस मुकाबले को फ्री में मोबाइल पर देख सकते हैं। हालांकि टीवी पर देखने के लिए फैंस को सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी है।

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

आयरलैंड (प्लेइंग इलेवन): पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, लोरकन टकर (विकेट कीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल, बेंजामिन व्हाइट।

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए दोनों टीमें

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

आयरलैंड : पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, रॉस अडायर, एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, ग्राहम ह्यूम, जोश लिटिल, बैरी मैक्कार्थी, नील रॉक, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, बेन व्हाइट, क्रेग यंग।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+