Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 Feb: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs इंग्लैंड

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा एकदिवसीय मुकाबला आज खेला जा रहा है। कटक के बाराबाती स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने पहले एकदिवसीय मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए सीरीज में लीड हासिल कर ली थी। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया। दोनों ही टीमों में बदलाव हुआ है। कोहली की वापसी हुई है और वरुण चक्रवर्ती का डेब्यू हुआ है।

इस मैच में इंग्लैंड के लिए करो या मरो वाली स्थिति है। इंग्लिश टीम को अगर हार मिलती है तो सीरीज में पराजित होना पड़ेगा। भारतीय टीम के पास सीरीज कब्जाने का मौका है। बाराबाती स्टेडियम में काफी सालों बाद मुकाबला खेला जा रहा है।

aaj ke match toss kon jeeta

पिछले मुकाबले में टीम इंडिया के लिए विराट कोहली नहीं खेल पाए थे। घुटने में परेशानी के कारण वह बाहर हो गए थे। भारत के लिए शुभमन गिल, अक्षर पटेल श्रेयस अय्यर आदि बल्लेबाजों का गेम इस बार भी अहम है। रोहित शर्मा के बल्ले से भी रन आने की उम्मीदें हैं। घरेलू फैन्स के सामने खेलने का फायदा टीम इंडिया को मिलेगा। भारत की टीम में दो बदलाव और इंग्लिश टीम में तीन बड़े परिवर्तन देखने को मिले हैं।

कटक में भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है। पिच भी बैटिंग करने के लिए काफी अच्छी होती है। ऐसे में स्पिनरों के भूमिका अहम हो जाती है। इंग्लैंड की टीम में उस स्तर के स्पिन गेंदबाज नहीं हैं। आदिल राशिद विशेषज्ञ स्पिनर की भूमिका में होते हैं। बाकी दारोमदार तेज गेंदबाजों के ऊपर रहता है।

भारत (प्लेइंग XI): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कीपर), हार्डिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट (कीपर), बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, आदिल रशीद, मार्क वुड, साकिब महमूद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+