Aaj Ke Match ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया
Aaj Ke Match ka Toss Kon Jeeta: मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में भारत के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। केएल राहुल ने टॉस के दौरान बताया कि सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़ और मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किया गया है। भारत की कोशिश ऑस्ट्रेलिया को कम से कम स्कोर पर रोकने की होगी।
केएल राहुल से उम्मीदें: भारतीय टीम की कमान केएल राहुल संभाल रहे हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली की गैर मौजूदगी में केएल राहुल के बल्ले से रनों की उम्मीद होगी। केएल राहुल बतौर कप्तान भी खुद को साबित करना चाहेंगे। भारत के लिए इससे पहले भी केएल राहुल को टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केएल राहुल के सामने कई बड़ी चुनौती होगी।

जानिए किसका पलड़ा भारी: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे में अब तक कुल 146 वनडे मैच खेले गए हैं। दोनों देशों के बीच खेले गए वनडे मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत के खिलाफ 82 मैचों की जीतने में सफलता हासिल की है। दूसरी तरफ भारतीय टीम को 54 मैचों में जीत मिली है। मोहाली के मैदान पर खेले गए पांच मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने चार मुकाबलों में जीत हासिल की है।
ऐसे देख सकते हैं लाइव: इस मुकाबले को फैंस आसानी से लाइव देख सकते हैं। भारत-ऑस्ट्रेलिया की इस सीरीज का प्रसारण टीवी पर आप स्पोर्ट्स 18 के जरिए देख सकते हैं। वहीं मोबाइट पर या एंड्रॉयड टीवी पर जियो सिनेमा के जरिए भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज को फैंस फ्री में देख सकते हैं। भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का अधिकार स्टार के पास नहीं है। ऐसे में ये सभी मैच जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एडम ज़म्पा।
भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी।
पहले दो वनडे के लिए भारतीय टीम: केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मो. सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल*, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मो. शमी, मो. सिराज।












Click it and Unblock the Notifications