Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs ज़िम्बाब्वे
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज में अब तक मुकाबला काफी दिलचस्प रहा है। दोनों ही टीमों को एक-एक मैच में जीत दर्ज करने का मौका मिला है। टीम इंडिया ने पहले मैच में हार के बाद दूसरे मैच में धाकड़ वापसी करते हुए ज़िम्बाब्वे को पराजित कर दिया था। शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया।
भारतीय टीम की बैटिंग काफी धांसू है। पिछले मैच में अभिषेक शर्मा ने अपने बल्ले से गदर मचा दिया था। उन्होंने तूफानी अंदाज में खेलते हुए अपना पहला इंटरनेशनल शतक जमा दिया था। अपने दूसरे ही मैच में अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया था।

भारतीय टीम में 4 बड़े बदलाव होने की बात गिल ने कही। संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे को टीम में शामिल किया है। खलील अहमद आए हैं और मुकेश कुमार टीम में नहीं हैं।
भारत की प्लेइंग 11
यशस्वी जयसवाल, अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, खलील अहमद
ज़िम्बाब्वे प्लेइंग 11
तदिवानाशे मारुमनी, वेस्ली माधेवेरे, ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), जॉनाथन कैंपबेल, क्लाइव मडांडे (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, तेंडाई चतारा
ज़िम्बाब्वे की टीम के पास गेंदबाजी अच्छी है लेकिन पिच से मदद होने पर ही उनका जलवा देखने को मिलता है। अन्यथा खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाते हैं। भारतीय टीम को रोकने के लिए उनको एक पूरी प्लानिंग करने की आवश्यकता होगी। बगैर प्लानिंग के जीत मुश्किल है।
ज़िम्बाब्वे फुल स्कॉड
इनोसेंट कैया, वेस्ली मधेवेरे, ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), जॉनाथन कैंपबेल, क्लाइव मैंडे (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ल्यूक जोंगवे, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, तेंडाई चतारा, ब्रैंडन मावुता, तदिवानाशे मारुमनी, फ़राज़ अकरम, अंतुम नकवी
भारत फुल स्कॉड
शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, रियान पराग, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, मुकेश कुमार, खलील अहमद, तुषार देशपांडे, यशस्वी जयसवाल, शिवम दुबे












Click it and Unblock the Notifications