Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 15 Nov: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs दक्षिण अफ्रीका

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही टी20 सीरीज अब तक काफी रोमांचक रही है। तीन मैचों के बाद चौथा और अंतिम मुकाबला आज खेला जा रहा है। भारतीय टीम इस सीरीज में आगे चल रही है। 2-1 से टीम इंडिया इस सीरीज में आगे है। चौथे मैच का टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करने का फैसला लिया।

दक्षिण अफ्रीकी टीम के ऊपर घर में सीरीज हारने का बड़ा खतरा मंडरा रहा है। अफ्रीकी टीम पहला और तीसरा मैच हारी है और अब इस मैच में स्थिति करो या मरो वाली हो गई है। पिछले मैच में अफ्रीकी बल्लेबाजों ने जीत दर्ज करने के लिए अपना पूरा जोर लगा दिया था लेकिन मामला थोड़ा अटक गया।

india and south africa

भारतीय टीम के बल्लेबाज संजू सैमसन पहले मैच में शतक जड़ने के बाद अगले दो मैचों में जीरो पर आउट हुए हैं। अभिषेक शर्मा का बल्ला लगातार खामोश रहा है। उनके रन आने जरूरी हैं। खास बात यह रही कि तिलक वर्मा ने पिछले मैच में शतक जड़कर धमाल मचा दिया।

सूर्यकुमार यादव का बल्ला भी इस सीरीज में अब तक खामोश रहा है। उनके रन आने भी जरूरी हो गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज इस सीरीज में कुछ खास कर पाने में नाकाम रहे हैं। सीरीज बचाने के लिए अफ्रीका को इस मैच में जीत हर हाल में दर्ज करनी पड़ेगी। हालांकि उनके ऊपर दबाव रहेगा और काम आसान नहीं होगा।

सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं होने की बात कही। पिछले मैच में खेलने वाले ग्यारह खिलाड़ी इस बार भी हैं। दक्षिण अफ्रीकी टीम में भी बदलाव नहीं हुआ।

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): रयान रिकेलटन, रीज़ा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (डब्ल्यू), डेविड मिलर, मार्को जानसन, गेराल्ड कोएट्जिया, एंडिले सिमलान, केशव महाराज, लूथो सिपाम्ला

भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+