Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs यूएसए, IND vs USA T20 World Cup
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए के एक अहम मुकाबले में मेजबान भारत का सामना संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) से होने वाला है। इस मुकाबले में यएसए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस मैच के साथ ही डिफेंडिंग चैंपियन भारत अपने अभियान की शुरुआत करेगा। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
मैच के दौरान ऐसा रहेगा मौसम (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta)
मुंबई में शनिवार यानी 7 फरवरी के मौसम को लेकर क्रिकेट फैंस के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार दिनभर आसमान साफ रहने की संभावना है और बारिश का कोई खतरा नहीं है। दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि शाम को खेल के दौरान यह गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। अरब सागर के किनारे स्थित होने के कारण उमस मध्यम रहेगी, जो खिलाड़ियों के लिए अनुकूल साबित होगी।

पिच से किसे मिलेगा फायदा
वानखेड़े स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों का स्वर्ग माना जाता है। इस मैच के लिए भी पिच के बल्लेबाजी के अनुकूल रहने की उम्मीद है। यहां गेंद बल्ले पर काफी अच्छी तरह आती है और अच्छा उछाल मिलने के कारण स्ट्रोक खेलना आसान होता है। टी20 प्रारूप में यहां पहली पारी का औसत स्कोर 175 से 190 रन के बीच रहता है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को हल्की मदद मिल सकती है, लेकिन बीच के ओवरों में स्पिनरों के लिए चुनौतियां अधिक होंगी।
भारतीय टीम का पलड़ा भारी
शाम को खेले जाने वाले मैच में ओस की भूमिका अहम होगी। दूसरी पारी में गेंदबाजी करना मुश्किल हो सकता है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है। भारतीय टीम इस समय शानदार फॉर्म में है। सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे बल्लेबाजों से सजी टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आता है। दूसरी ओर अमेरिकी टीम इस बड़े मंच पर खुद को साबित करने के लिए उत्सुक है। मोनांक पटेल की कप्तानी में यूएसए की टीम ने हालिया वॉर्म-अप मैचों में दमदार खेल दिखाया है।
टीमें
भारत: भारत (प्लेइंग इलेवन): इशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।
यूएसए: मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीज गॉस, सौरभ नेत्रवलकर, हरमीत सिंह, मिलिंद कुमार।












Click it and Unblock the Notifications