Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 16 Feb: आज के मैच का टॉस कौन जीता- गुजरात जायंट्स vs यूपी वॉरियर्ज
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: महिला प्रीमियर लीग में आज का मुकाबला यूपी वॉरियर्ज और गुजरात जायंट्स के बीच है। गुजरात की टीम अपने पहले मुकाबले में कुछ खास नहीं कर पाई थी और पराजय का सामना किया था। उस मैच में गुजरात को आरसीबी ने हराया था। मैच में टॉस जीतकर गुजरात ने फील्डिंग करने का निर्णय लिया।
यूपी वॉरियर्ज के लिए इस सीजन का यह पहला ही मुकाबला है। गुजरात एक मैच खेलकर पराजित हुई थी और तालिका में सबसे निचले स्थान पर है। बिना मैच खेले ही यूपी की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। वडोदरा की पिच से बल्लेबाजों के लिए मदद दिखी है।

मौसम को लेकर पहले ही अच्छी खबर है और किसी तरह की कोई बाधा आने के आसार भी नहीं हैं। गुजरात की कप्तान बेथ मूनी के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। यूपी की कप्तान दीप्ति शर्मा के हाथों में है। यूपी आज अपना अभियान एक धाकड़ जीत के साथ करना चाहेगी।
गुजरात जायंट्स का प्रयास घरेलू फैन्स के चेहरे पर ख़ुशी लाने का रहेगा। देखना होगा कि पिछले मैच में हार से मेजबान टीम को क्या सीख मिली और रणनीति में किस तरह का बदलाव लाने की कोशिश रहेगी।
गुजरात जायंट्स प्लेइंग इलेवन: बेथ मूनी (विकेटकीपर), लॉरा वुलफार्ट, दयालन हेमलाथा, एशले गार्डनर (कप्तान), डिंएंड्रा डॉटिन, सिमरन शेख, हरलीन देओल, तनुजा कान्वार, सयाली सतहारे, प्रिया मिश्रा, काशवी गौतम
यूपी वॉरियर्ज प्लेइंग इलेवन: वृंदा दिनेश, ग्रेस हैरिस, ताहलिया मैकग्राथ, किरण नवागायर, उमा चेट्री (विकेटकीपर), दीपती शर्मा (कप्तान), सोफी एक्लेस्टोन, अलाना किंग, श्वेता सेहरावत, सईमा थाकोर, क्रांती गौड












Click it and Unblock the Notifications