Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 26 Feb: आज के मैच का टॉस कौन जीता- इंग्लैंड vs अफगानिस्तान
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: चैम्पियंस ट्रॉफी में आज का मुकाबला करो या मरो वाला है। इंग्लैंड और अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम को फायदा होना है। हारने वाली टीम की परेशानी बढ़ जाएगी और सेमीफाइनल की रेस से भी वह टीम बाहर हो जाएगी। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।
इंग्लिश टीम बैटिंग में सॉलिड नजर आती है लेकिन अफगान गेंदबाजों को कम नहीं आँका जा सकता है। अफगानिस्तान के स्पिनरों ने समय-समय पर कमाल दिखाया है। अफगानिस्तान की बैटिंग थोड़ी ठीक हो जाए, तो इंग्लैंड को हराने में सफलता मिल सकती है।

इंग्लिश टीम से बेन डुकेट ने तगड़ी फॉर्म दर्शाई है। पिछले मैच में उनका शतक आया था। हालांकि भारत दौरे पर वह उस लेवल का प्रदर्शन करने में सफल नहीं हो पाए थे। इंग्लैंड के एक और बल्लेबाज जो रूट के ऊपर भी नजरें रहने वाली हैं। रूट फिफ्टी तक जाने में सफल हो पा रहे हैं।
अफगानिस्तानी टीम के सामने परेशानी यही रहेगी कि सपाट पिच पर इंग्लिश बल्लेबाजों को कैसे रोका जाए। स्पिन फ्रेंडली पिचों पर तो अफगान गेंदबाज अपना काम बखूबी कर देते हैं लेकिन पाटा विकेट मिलने पर उनको भी सोचना पड़ता है कि क्या किया जाए। कुछ भी हो लेकिन बेहतर प्रदर्शन से ही जीत मिल सकती है।
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, बेन डकेट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जोफरा आर्चर, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, मार्क वुड
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (कीपर), इब्राहिम ज़ादरान, सेदीकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अज़मतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदिन नायब, रशीद खान, फजलहक फारुकी, नूर अहमद












Click it and Unblock the Notifications