Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 25 April: दिल्ली-पंजाब के धुरंधरों में टक्कर, कौन जीता टॉस

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: डबल हेडर के दिन अरुण जेटली स्टेडियम में आज एक रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है, जहां दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने हैं। आईपीएल के इस डबल हेडर के पहले मैच में दोनों ही टीमों की कोशिश जीत की पटरी पर लौटने और प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने की होगी। दिल्ली कैपिटल्स ने मुकाबले का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

दिल्ली की पिचों का मिजाज देखते हुए स्पिनर्स की भूमिका अहम रहने वाली है, लेकिन छोटी बाउंड्री होने के कारण फैंस को चौकों-छक्कों की बारिश होने की पूरी उम्मीद है। गर्मी और उमस भरे माहौल में ओस जैसा कुछ नहीं होगा क्योंकि मुकाबला दिन में है।

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta

दिल्ली के अपने घरेलू मैदान पर फैंस का भरपूर समर्थन मिलने वाला है, जबकि पंजाब किंग्स अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और मजबूत पेस अटैक के दम पर उन्हें कड़ी चुनौती देने के लिए पूरी तरह तैयार है। पंजाब किंग्स ने इस सीजन धमाकेदार गेम दिखाया है। अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का कारण बताते हुए कहा कि बाद में पिच में धीमापन आएगा, इस वजह से हम बोर्ड पर अच्छा स्कोर लगाना चाहते हैं। दिल्ली की प्लेइंग इलेवन में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

इस सीजन पंजाब किंग्स को एक बार भी हार का सामना नहीं करना पड़ा है। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स ने 6 मैचों में 3 जीत के साथ छठा स्थान हासिल किया है। दिल्ली को प्लेऑफ़ में जाने के लिए अपने आने वाले सभी मैचों में बढ़िया प्रदर्शन करना पड़ेगा।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कॉनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+