Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- चेन्नई vs हैदराबाद
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आईपीएल में आज के डबल हेडर का दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच है। टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद ने गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में आज मयंक मारकंडे नहीं खेल रहे हैं। चेन्नई के लिए राहत इस बात की है कि मैच घरेलू मैदान पर है।
दोनों टीमों की स्थिति पर नज़र डाली जाए, तो हैदराबाद ने 8 में से 5 मैच जीतकर अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 में से 4 मैच जीतकर अंक तालिका में छठा स्थान हासिल किया है। दोनों ही टीमें टॉप चार में आने का प्रयास कर रही हैं।

ट्रेविस हेड पर नजरें
इस सीजन ट्रेविस हेड ने धांसू बैटिंग करते हुए विपक्षी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने का काम किया है। ट्रेविस हेड के बल्ले से धमाकेदार रन आए हैं। वह एक शतक भी जड़ चुके हैं। पावरप्ले में हेड की रणनीति सिर्फ तेज से रन बनाते हुए विपक्षी टीम पर दबाव लाने का है।
पथिराना कर सकते हैं कमाल
मथिषा पथिराना ने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित करने वाला काम किया है। वह रन भी कम देते हैं और टीम को जरूरत के समय विकेट भी ले रहे हैं। पथिराना इस मैच में भी बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। उनके पास सटीक लाइन और लेंथ वाली यॉर्कर है।
फैन्स चाहेंगे धोनी की बैटिंग
चेन्नई में पिछले मैच के दौरान महेंद्र सिंह धोनी की बैटिंग सिर्फ एक गेंद के लिए आई थी। माही ने उसमें चौका जमा दिया था। इस बार फैन्स चाहेंगे कि धोनी बैटिंग करने के लिए मैदान पर आएं। माही का शायद यह अंतिम आईपीएल है, ऐसे में प्रशंसक चाहते हैं कि वह ज्यादा से ज्यादा बल्लेबाजी करें।
हैदराबाद प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नितीश रेड्डी, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन
चेन्नई प्लेइंग 11
अजिंक्य रहाणे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिचेल, मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान, मथीशा पथिराना












Click it and Unblock the Notifications