Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता - बांग्लादेश vs श्रीलंका

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच पहले वनडे मैच के लिए टॉस किया जा चुका है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका की टीम वनडे सीरीज में अपना दमखम दिखना चाहेगी। टी-20 सीरीज पर कब्जा जमाने के बाद श्रीलंका की नजरें अब वनडे सीरीज पर टिकी हुई है।

श्रीलंका का पलड़ा भारी

श्रीलंका की बल्लेबाजी बांग्लादेश के मुकाबले काफी मजबूत दिखाई पड़ रही है। पथुम निसांका जैसे बल्लेबाज वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने का कारनामा कर चुके हैं। बांग्लादेश के खिलाफ पहले मुकाबले में पथुम निसांका पर फैंस की नजरे बनी रहेगी। पथुम निसांका एक बार फिर से टीम के लिए बेहद उपयोगी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले पथुम निसांका का फॉर्म इस समय जबरदस्त है। ऐसे में वह बांग्लादेश के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 1

हसरंगा और तीक्षणा पर नजर

बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका की स्पिन गेंदबाज वनिंदु हसरंगा पर भी सबकी नज़रें रहेंगी। वनिंदु हसरंगा और महेश तीक्षणा बांग्लादेश के खिलाफ गेंद से कमाल दिखा सकते हैं। दूसरी तरफ बांग्लादेश की टीम को घरेलू सरजमीं पर श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में हार मिली थी। ऐसे में बांग्लादेश की नजरें वापसी पर होगी।

जानिए कब और कहां देख सकते हैं लाइव मैच

चटगांव के जाहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में यह मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाला है। भारत में बांग्लादेश बनाम श्रीलंका वनडे 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। टीवी पर बांग्लादेश बनाम श्रीलंका वनडे 2024 का भारत में सीधा प्रसारण नहीं किया जाएगा। ऐसे में फैंस फैनकोड ऐप के जरिए लाइव मैच का आनंद उठा सकते हैं।

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन

बांग्लादेश: लिटन दास, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदयोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब।

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन

श्रीलंका: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, जेनिथ लियानगे, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, प्रमोद मदुशन, दिलशान मदुशंका, लाहिरू कुमारा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+