Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 8 Nov: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs साउथ अफ्रीका
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 8 Nov: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय साउथ अफ्रीका के दौरे पर है, जहां वह 4 मैचों की T20I सीरीज खेलेगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला आज, 8 नवंबर, को डरबन में शुरू हो रहा है। भारतीय टीम की नजरें इस मैच में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने पर हैं। साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
हेड टू हेड में कौन आगे
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 27 टी-20 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है। भारत ने 15 मैच जीते हैं, जबकि साउथ अफ्रीका को 11 मैचों में जीत मिली है। एक मुकाबला बिना किसी नतीजे के खत्म हुआ था। दोनों टीमों का आखिरी आमना-सामना 2024 T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में हुआ, जहां भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया।

ऐसा रहा है रिकॉर्ड
टीम इंडिया ने अपना पहला टी20 मैच 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था, जो उनका टी20 क्रिकेट में डेब्यू था। उस मैच में वीरेंद्र सहवाग कप्तान थे और उन्होंने टीम को जीत दिलाई थी। इसके बाद, टीम इंडिया अब तक 5 बार साउथ अफ्रीका का दौरा कर चुकी है, और सिर्फ एक बार, 2011-12 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
ऐसे देख सकते हैं फ्री मैच
आज रात भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला आप अपने मोबाइल पर मुफ्त में देख सकते हैं। इसके लिए आपको जियो सिनेमा ऐप डाउनलोड करना होगा। वहीं, इस मुकाबले का टीवी प्रसारण स्पोर्ट्स 18 चैनल पर होगा। वहीं आप हमारे वेबसाइट यानी वनइंडिया हिंदी पर मैच की कापी को भी पढ़कर अपडेट हासिल कर सकते हैं।
भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक, आवेश खान, यश दयाल।
साउथ अफ्रीका की टीम: एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएत्जी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, पैट्रिक क्रुगर, केशव महाराज, डेविड मिलर, मिहलाली मपोंगवाना, नकाबा पीटर, रयान रिकेल्टन, एंडिले सिमलेन, लूथो सिपम (तीसरा और चौथा मैच), ट्रिस्टन स्टब्स।












Click it and Unblock the Notifications