Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 4 Nov: आज के मैच का टॉस कौन जीता- पाकिस्तान vs दक्षिण अफ्रीका
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 4 Nov: पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत मंगलवार से होने जा रही है। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मोहम्मद रिजवान की जगह शाहीन शाह अफरीदी को पाकिस्तान का नया वनडे कप्तानी मिली है। शाहीन शाह अफरीदी बतौर कप्तान अपना पहला मैच खेलने के लिए काफी उत्सुक हैं।
पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका में किसका पलड़ा भारी (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 4 Nov)
वनडे क्रिकेट के इतिहास में पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका ने अब तक कुल 87 मैच खेले हैं। इस रिकॉर्ड में दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने 87 मैचों में से 52 में जीत दर्ज की है। वहीं, पाकिस्तान ने 52 की तुलना में 34 मुकाबले जीते हैं। एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला था। पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका इस रिकॉर्ड को और मजबूत करना चाहेगा, जबकि पाकिस्तान जीत के साथ सीरीज में अच्छी शुरुआत करके इस अंतर को कम करने की कोशिश करेगा।

पिछले पांच में 4 मैच जीता है पाकिस्तान
भले ही ओवरऑल रिकॉर्ड में पाकिस्तान पीछे हो, लेकिन पिछले पांच वनडे मैचों में पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका पर जबरदस्त दबदबा बनाया है। पिछले 5 मैचों में पाकिस्तान ने 4 जीत हासिल की हैं। दक्षिण अफ्रीका सिर्फ 1 मैच जीत पाया है। पाकिस्तान की टीम पिछले पांच मैचों के 4-1 के इस बढ़त को जारी रखना चाहेगी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम इस हार के सिलसिले को तोड़ना चाहेगी, जिसने इस फॉर्मेट में अपनी आखिरी जीत 2021 में दर्ज की थी।
17 साल बाद इस मैदान पर होगा मैच
इस सीरीज़ का पहला मैच फैसलाबाद के इक़बाल स्टेडियम में खेला जाना है। यह मैदान आखिरी बार 2008 में अंतर्राष्ट्रीय मैच का गवाह बना था। इस वेन्यू पर दोनों टीमों के बीच अब तक 3 ODI मैच खेले गए हैं। इनमें से पाकिस्तान ने 2 मैच जीते हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 1 मैच में जीत हासिल की है। पाकिस्तान अपनी घरेलू मैदान की इस छोटी सी बढ़त का फायदा उठाना चाहेगा और सीरीज़ की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगा।
दोनों टीमें:
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सईम अयूब, फखर जमान, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, हुसैन तलत, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी (कप्तान), नसीम शाह, अबरार अहमद।
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, टोनी डी ज़ोरज़ी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के (सी), सिनेथेम्बा केशिले, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, ब्योर्न फोर्टुइन, लुंगी एनगिडी, लिज़ाद विलियम्स।












Click it and Unblock the Notifications